---विज्ञापन---

क्रिकेट

यूएई के जुनैद सिद्दीकी ने ‘पंजा’ खोलकर रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप में 12 साल में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

Junaid Siddique 5 Wickets Haul In UAE vs CAN Match: यूनाइटेड अरब अमीरात के गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया है. उन्होंने कनाडा के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में ऐसा करिश्मा किया जो पिछले 12 साल में नहीं हुआ.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 13, 2026 20:54
Junaid Siddique UAE

Junaid Siddique Creates History In T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूएई ने कनाडा को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से मात दे दी. कनाडा के 150 रन के जवाब में यूनाईटेड अरब अमीरात ने 2 गेंद बाकी रहते टारगेट को हासिल कर लिया. इस जीत के हीरो बने जुनैद सिद्दीकी जिन्होंने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से हर किसी दिल जीत लिया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के हकदार बने. साथ ही उन्होंने एक बड़ा माइलस्टोन अचीव कर लिया.

जुनैद सिद्दीकी का 5 विकेट हॉल

जुनैद सिद्दीकी ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 5/35 के आंकड़े हासिल किए. इस तरह वो टी20 वर्ल्ड कप मैच में 5 विकेट लेने वाले यूएई के पहले बॉलर बन गए. यूनाइटेड अरब अमीरात के किसी बॉलर का पिछला सबसे अच्छा बॉलिंग फिगर लेग स्पिनर कार्तिक मयप्पन का था, जिन्होंने 2022 एडिशन में श्रीलंका के खिलाफ 3/19 के आंकड़े हासिल किए थे. कुल मिलाकर वो अहमद रजा और जुहैब जुबैर के बाद टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में यूएई के लिए 5 विकेट लेने वाले तीसरे बॉलर बन गए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- व्हाइट ड्रेस और ब्लैक हैट पहनी हुई ये खूबसूरत हसीना है कौन? T20 World Cup 2026 मैच में क्रिकेट फैंस के दिलों में मचाई हलचल

ऐसा पहली बार हुए पिछले 12 सालों में

जुनैद सिद्दीकी किसी एसोसिएशन नेशन की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर और 12 साल में पहले बॉलर बन गए हैं. ऐसा करने वाले पहले बॉलर नीदरलैंड्स के अहसान मलिक थे, जिन्होंने 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये कारनामा किया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ

एसोसिएट देशों की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट बॉलिंग फिगर

बॉलिंग फिगरगेंदबाजदेशविपक्षी टीमवेन्यूवर्ल्ड कप एडिशन
5/19अहसान मलिकनीदरलैंड्ससाउथ अफ्रीकाचटगाँव2014
5/35जुनैद सिद्दीकीयूएईकनाडादिल्ली2026
4/11पॉल वैन मीकेरेननीदरलैंड्सआयरलैंडधर्मशाला2016
4/17माइकल लीस्कस्कॉटलैंडइटलीकोलकाता2026

First published on: Feb 13, 2026 07:59 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.