IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले से एक वीडियो सामने आ रहा है. ये वीडियो साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर ट्रिस्टन स्टब्स का है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टब्स स्टेडियम में बैठे दर्शकों के ऊपर गुस्सा करते हुए दिख रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर क्यों स्टब्स भारत की बल्लेबाजी के दौरान फैंस से उलझ रहे हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि ऐसा क्यों है और इस वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है.
फैंस से क्यों हुई स्टब्स की तीखी नोकझोंक?
साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स और फैंस के बीच बहस का ये वीडियो उस समय का है जब शिवम दुबे बल्लेबाजी कर रहे थे. शिवम दुबे ने अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए छक्का जड़ा. गेंद सीधा फैंस के पास जा पहुंची. अब मैच को दोबारा शुरू करने के लिए दर्शकों को गेंद वापस करनी थी और स्टब्स उसी की मांग कर रहे थे लेकिन फैंस गेंद नहीं दे रहे थे. इसी के चलते स्टब्स मैदान पर काफी गुस्से में नजर आए. इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
😭 स्टेडियम में फैन मोमेंट पर भड़के ट्रिस्टन स्टब्स!
— k chandra (@kailashcjat123) February 23, 2026
भारत 🇮🇳 बनाम साउथ अफ्रीका 🇿🇦 के Super 8 मुकाबले में अहमदाबाद में Shivam Dube के लंबे छक्के के बाद जब फैंस ने गेंद वापस नहीं की, तो Tristan Stubbs का गुस्सा साफ नजर आया 😅🔥#TristanStubbs #ShivamDube #INDvsSA #Super8 #Ahmedabad pic.twitter.com/a3TKIxhsBP
स्टब्स ने खेली कमाल की पारी
ट्रिस्टन स्टब्स ने भारत के खिलाफ मैच में 24 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के जड़े, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 183.33 का रहा था. इसी के साथ फील्डिंग करते हुए भी उन्होंने पूरा दम दिखाया. केशव महाराज के एक ओवर में भारत ने 3 विकेट गिराए और बल्लेबाजों को आउट करने के लिए ये सभी कैच ट्रिस्टन स्टब्स ने ही लिए थे. स्टब्स ने बल्लेबाजी के दौरान अफ्रीकी टीम के लिए हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर में 20 रन निकाले थे, जिससे टीम का स्कोर 187 रन तक पहुंच पाया.
ये भी पढ़िए- ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने वरुण चक्रवर्ती, SA के खिलाफ एक विकेट लेते ही बना दिया अद्भुत कीर्तिमान










