IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जा रहा है. अब तक इस टेस्ट में भारत का पलड़ा भारी रहा है. इस टेस्ट में अब तक आईसीसी ने 3 खिलाड़ियों पर बड़े एक्शन लिए हैं. कोलंबो टेस्ट मैच में अब तक 3 खिलाड़ियों को आईसीसी सजा दे चुकी हैं. इनमें श्रीलंका के 2 और भारत के एक खिलाड़ी का नाम शामिल हैं. आइए समझते हैं इन खिलाड़ियों ने क्या गलती की थी.
आईसीसी ने प्रभात जयसूर्या को सुनाई सजा
कोलंबो टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जा रहा है. 24 अगस्त को प्रभात जयसूर्या ने आउट होने के बाद अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी और पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपना बल्ला बाउंड्री वेजेज पर मारा था. इसके बाद आईसीसी ने उन्हें खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का दोषी पाया. ये नियम इंटरनेंशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ा, मैदान उपकरण या फिक्सचर और फिटिंग से संबंधित है.
जयसूर्या के खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ गया है. 24 महीने में ये उनका पहला अपराध है. उन्होंने सजा को स्वीकार कर लिया है. इसके बाद औपचारिक सुनाई की जरूरत नहीं पड़ी.
दो खिलाड़ियों को पहले ही मिल चुकी है सजा
प्रभात जयसूर्या से पहले आईसीसी इस मैच में यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नांडो को कड़ सजा सुनाई थी. खेल के पहले दिन यशस्वी जायसवाल क्लीन बोल्ड हो गए थे, जब वह पवेलियन जा रहे थे, तब फर्नाडों की उनसे कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद जायसवाल भी फर्नाडो से भिड़ गए थे. हालांकि बाद में श्रीलंका के खिलाड़ियों ने मामला शांत कराया. इसके बाद आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों को सजा सुनाई और मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया.
मैच में भारत की पकड़ मजबूत
भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की और 138 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों में 115 रन बनाए थे.
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 74.6 ओवर में 256/8 रन बना दिए हैं. श्रीलंका की टीम फिलहाल 247 रनों से पीछे है. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट और मनाव सुथार ने भी अब तक 3 विकेट अपने नाम कर लिए हैं.
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
23 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
39 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines