Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

काव्या मारन की सनराइजर्स टीम में शामिल हुआ ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, The Hundred Auction में 2.34 करोड़ रुपये में बिका

Sunrisers Leeds Signs Abarar Ahmed: इंग्लैड की फेमस क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' के ऑक्शन में पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा गया है, इस भारतीय कंपनी की मालिका हक वाली टीम सनराइजर्स लीड्स ने साइन किया है. इस फ्रेंचाइजी के ओनर काव्या मारन हैं.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 12, 2026 20:07
Kavya Maran Abarar Ahmed

The Hundred Auction 2026: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सिस्टर फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार 12 जनवरी को ‘द हंड्रेड’ के पहले ऑक्शन में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को साइन किया. इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में भारतीय टीम मालिकों के उस नियम को तोड़ दिया, जिसमें वो दुनिया भर की सबसे बड़ी टी20 लीग में किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन करने से मना कर देते थे.

भारी कीमत में बिके अबरार

अबरार अहमद का नाम टियर 2 स्पिनर्स सेट के आखिर में ऑक्शन में आया था. सनराइजर्स ने ट्रेंट रॉकेट्स के साथ लंबी बोली लगाई और 190,000 पाउंड (तकरीबन 2.34 करोड़ रुपये) की बोली लगाकर जीत हासिल की. ​​27 साल के अहमद एक लेग-स्पिनर हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 28 वनडे और 52 टी20 इंटरनेशनशल खेले हैं.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के लिए खेले टी20 वर्ल्ड कप

वो हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे, और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी सुपर-8 स्टेज गेम में 3/23 का शानदार स्पेल डाला था. ये पहली बार होगा जब अहमद यूरोप में किसी टी20 लीग में खेलेंगे, उन्होंने अब तक सिर्फ पाकिस्तान सुपर लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग और मेजर लीग क्रिकेट में ही हिस्सा लिया है. हालांकि उनका ‘द हंड्रेड’ में हिस्सा लेना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- इस खास क्रिकेट मैच को देखने स्टेडियम आएंगे किंग चार्ल्स! 150 साल के जश्न के लिए भेजा गया न्योता

काव्या मारन की कंपनी

सनराइजर्स लीड्स पूरी तरह से भारतीय मीडिया ग्रुप ‘सन ग्रुप’ के मालिकाना हक में है, जिसे कलानिधि मारन और उनकी बेटी, सीईओ काव्या मारन चलाते हैं. इस फ़्रैंचाइज़ी को पहले नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स कहा जाता था और इस साल भारतीय कंपनी ने इसे अपने कब्जे में ले लिया.

पाक खिलाड़ी को लेकर आई थी खबर

‘द हंड्रेड’ में भारतीय कंपनियों के फ़्रैंचाइजी लेने से ऐसी अफवाहें उड़ीं कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नीलामी में नहीं चुना जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे SA20, साउथ अफ़्रीकी T20 कॉम्पिटिशन और आईपीएल में होता है, जहां सभी मालिकों के पास पहले से ही खेल की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली टीमें हैं.

First published on: Mar 12, 2026 07:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.