हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लैंड दौरे से पहले इस टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, हो गया बड़ा ऐलान 

Indian Cricket Team: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया इंग्लिश दौरे पर 3 टी-20 मैच खेलने वाली थी. इसी सीरीज से ओलंपिक 2028 और अगले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू होनी थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने प्लान में बड़ा बदलाव कर दिया है.

विज्ञापन
Team India

Indian Cricket Team: टीम इंडिया के खिलाड़ी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीतने के बाद अब आईपीएल 2026 में खेलने वाले हैं. ऐसे में फैंस का सबसे बड़ा सवाल था कि हमारे चैंपियन खिलाड़ी अब अगले टी-20 सीरीज कब खेलेंगे. शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अगली टी-20 सीरीज खेलने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम अब इंग्लैंड का दौरा करने से पहले भी एक टी-20 सीरीज खेलने वाली है.  

जून में मैदान पर उतरेगी सूर्यकुमार यादव की सेना 

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लिश टीम के खिलाफ होने वाली वाइट बॉल सीरीज से पहले अब आयरलैंड के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर टीम टी-20 सीरीज खेलेगी. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद ये टीम इंडिया की पहली टी-20 सीरीज होगी. ऐसे में सभी का ध्यान इस सीरीज पर रहने वाला है. बीसीसीआई, भारतीय टीम के चयनकर्ता और हेड कोच गौतम गंभीर इसी सीरीज से ही ओलंपिक 2028 और अगले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का आगाज करेंगे. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी बड़ा दबाव रहने वाला है. टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी मौजूदा समय में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. आईपीएल 2026 में वो उसी लय को आगे भी बरकरार रखना चाहंगे. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले CSK से जुड़े संजू सैमसन, चेन्नई में ‘चेट्टा’ का हुआ जोरदार स्वागत, देखें VIDEO

विज्ञापन

आयरलैंड के एक अधिकारी ने सीरीज का किया खुलासा 

दरअसल आयरलैंड टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद 19 मार्च को उन्होंने इस्तीफा दिया. टीम के भविष्य के बारे में बोलते हुए आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्राहम वेस्ट ने इस सीरीज का भी खुलासा किया. उन्होंने कहा, ‘2028 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब पॉल स्टर्लिंग ने भी टी20 कप्तान का पद छोड़ दिया है. ऐसे में जून में भारत के खिलाफ होने होने वाली सीरीज से नए कप्तान शुरुआत करेंगे.’ 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स की बढ़ी टेंशन, इस कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे लॉकी फर्ग्यूसन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola