IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स की बढ़ी टेंशन, इस कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे लॉकी फर्ग्यूसन

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन सीजन के पहले हाफ में नहीं खेलेंगे. हाल ही पिता बने फर्ग्यूसन अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं और वह आईपीएल के दूसरे हाफ में टीम से जुड़ेंगे.

Punjab Kings

Punjab Kings

IPL 2026, Punjab Kings: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है, जिसको लेकर सभी 10 टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं. वहीं, टूर्नामेंट के शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे. फर्ग्यूसन ने खुद इसके पीछे की वजह बताई है. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फर्ग्यूसन हाल ही में पिता बने हैं और फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं. वह बाद में आईपीएल के दूसरे हाफ के लिए टीम से जुड़ेंगे.

विज्ञापन

IPL 2026 के पहले हाफ में क्यों नहीं खेलेंगे लॉकी फर्ग्यूसन?

भारत और श्रीलंका में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ही लॉकी फर्ग्यूसन पिता बने थे. ऐसे में फर्ग्यूसन टूर्नामेंट के बीच में ही न्यूजीलैंड चले गए और फिर सुपर-8 के लिए वापस टीम से जुड़ गए थे. लेकिन फाइनल में हार के बाद वो फिर घर लौट गए. वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती मैच खेलने के बाद उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया है. उनका कहना है कि उनका बेटा अभी बहुत छोटा है, इसलिए वो पहले परिवार को प्राथमिकता देंगे और आईपीएल के दूसरे हाफ में टीम से जुड़ेंगे.

विज्ञापन

ऑकलैंड में होने वाले तीसरे टी20 से पहले उन्होंने कहा कि, “अभी हमारे घर में एक छोटा बेटा आया है, इसलिए घर पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताने और पत्नी की मदद करने की कोशिश कर रहा हूं. इस मैच के बाद मैं कुछ हफ्तों की छुट्टी पर जाऊंगा, फिर आईपीएल के बाद के स्टेज में खेलने के लिए भारत जाऊंगा.”

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी को हुई इंजरी

पंजाब किंग्स के लिए कितना बड़ा नुकसान?

फर्ग्यूसन अब तक आईपीएल में 49 मैचों में 51 विकेट ले चुके हैं और उनकी तेज रफ्तार गेंदबाजी टीम के लिए काफी अहम रही है. ऐसे में शुरुआती मुकाबलों में उनकी गैरमौजूदगी पंजाब किंग्स को जरूर खलेगी. भले ही फर्ग्यूसन का फैसला पर्सनल है, लेकिन इसका असर टीम के बैलेंस पर साफ नजर आने वाला है. हालांकि, पंजाब की तेज गेंदबाजी काफी मजबूत है. उनके पास अर्शदीप सिंह, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, अजमतुल्लाह उमरजई, यश ठाकुर, विशाक विजयकुमार और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ