हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान, बीसीसीआई कर रही है निवेश

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अलग-अलग फॉर्मेट को अपने खास अंदाज में खेल रही है. जिसके कारण ही अलग-अलग टीम मैदान पर उतर रही है. जिसके कारण ही भविष्य की लीडरशिप में भी बीसीसीआई निवेश करता हुआ नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Ishan Kishan भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान (Pic Credit- ANI)

Team India: भारतीय टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई सिर्फ मौजूदा समय पर ही नहीं बल्कि भविष्य के लिए भी प्लान बनाती हुई नजर आती है. जिसके कारण ही भविष्य में भी टीम अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आए. लीडरशिप रोल में भी टीम मैनेजमेंट निवेश करता हुआ नजर आ रहा है. जिसके कारण ही अलग-अलग समय के खिलाड़ियों को लीडरशिप रोल में देखा जा रहा है. जिससे परिस्थितियों को देखते हुए ही कप्तानी में बदलाव किया जा सके. मौजूदा समय में ऐसे 3 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. 

ईशान किशन 

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भारतीय टीम के चयनकर्ता कमबैक के बाद तीनों ही फॉर्मेट में खेलते हुए देख रहे हैं. टी-20 फॉर्मेट में पहले उनका कमबैक हुआ. जहां पर उन्होंने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया. जिसके बाद उनकी वनडे टीम में भी वापसी हुई. अब टेस्ट में कमबैक को लेकर भी बातें शुरू हो गई है. किशन ने हाल के समय में बतौर कप्तान भी बहुत अच्छा किया है. बतौर कप्तान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी अपने नाम किया है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट उन्हें अगले कप्तान के तौर पर देख रही है. रोहित शर्मा के संन्यास के बाद उनको वनडे टीम में लगातार मौका मिलेगा और उन्हें उपकप्तान भी बनाया जा सकता है. 

तिलक वर्मा 

टी-20 टीम की उपकप्तानी फिलहाल तिलक वर्मा को ही बीसीसीआई ने सौंपी है. तिलक ने खुद को बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित भी किया है. जिसके कारण ही तिलक वर्मा को भविष्य के लीडर के रूप में भी देखा जा रहा है. तिलक को भी टीम मैनेजमेंट तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी के रूप में देख रही है. जिसके कारण ही बीसीसीआई उन्हें मौका पड़ने पर इंडिया ए टीम का वनडे में कप्तान भी बना चुकी है. लीडरशिप रोल में बार-बार तिलक वर्मा को मौका दिया जा रहा है. श्रेयस अय्यर के इंजर्ड होने की स्थिति में तिलक वर्मा को ही टीम इंडिया का अगला टी-20 कप्तान बनाया जा सकता है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मौका, खुद को करना होगा साबित

वैभव सूर्यवंशी 

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी अभी से ही लीडरशिप के रोल में देखा जाने लगा है. टीम इंडिया उन्हें भविष्य का स्टार कहा जा रहा है. फिलहाल वैभव इंडिया की टी-20 टीम का हिस्सा हैं. वैभव को भी तीनों ही फॉर्मेट का खिलाड़ी कहा जा रहा है. हाल में ही दलीप ट्रॉफी के दौरान 15 साल के वैभव को ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान बनाया गया था. वहीं से एक बड़ा हिंट फैंस को मिल गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार की टीम भी उन्हें घरेलू क्रिकेट में उपकप्तान बना सकती है. ऐसे में वैभव भी आगे चल कर टीम इंडिया की कप्तानी संभाल सकते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola