IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. टीम इंडिया ने जीत के बावजूद अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. पिछले मैच में इंजर्ड होने की वजह से अक्षर दूसरा टी-20 मैच नहीं खेल रहे हैं. इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है. कुलदीप यादव और हर्षित राणा की टीम में वापसी हुई है.
दो बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया
रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. नागपुर में खेले गए पहले टी-20 में अपनी ही गेंदबाजी में फील्डिंग करते हुए चोटिल होने की वजह से अक्षर दूसरे टी-20 में नहीं खेल रहे हैं.
जसप्रीत बुमराह को फिर से आराम दिया गया है. कुलदीप यादव की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. वहीं, हर्षित राणा भी टीम में लौट आए हैं. हर्षित का प्रदर्शन वनडे सीरीज में दमदार रहा था. गेंद के साथ-साथ उन्होंने बल्ले से भी अहम योगदान दिया था.
नागपुर में सुपरहिट रही थी टीम इंडिया की पिक्चर
नागपुर में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 238 रन लगाए थे. टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने बल्ले से कोहराम मचाते हुए सिर्फ 35 गेंदों में 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी.
वहीं, अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली थी. हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी थी.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 में करेंगे फैसला
1 hr agoस्मृति मंधाना बन सकती हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
1 hr agoएक ओवर में 6 छक्के लगाना है वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा सपना, देखें VIDEO
3 hrs agoआकाश चोपड़ा ने चुने वनडे इतिहास के 5 सबसे महान भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, किया चौंकाने वाला ऐलान
3 hrs agoकब, कहां और कैसे देखें IND vs WI मैच? जानें फ्री में देखने का जुगाड़
5 hrs agoपहले T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये 4 बदलाव
6 hrs agoCSK में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI कप्तान के ट्रेड पर आया अपडेट
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक-संजू कर सकते हैं ओपनिंग
8 hrs agoटीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines