---विज्ञापन---

क्रिकेट

गौतम गंभीर ने T20 World Cup 2026 से पहले लिया ब्रेक! सीरीज जीतने के बाद कहां गए हेड कोच? 

ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है. इस सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलती हुई नजर आएगी. जिसकी शुरुआत 7 जनवरी से श्रीलंका और भारत में होनी है. इस मेगा टूर्नामेंट से पहले टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने ब्रेक लिया है.

Author Written By: Aditya Updated: Feb 1, 2026 17:21
Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

ICC T20 World Cup 2026: कीवी टीम के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अब सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अंतिम तैयारी कर रही है. टूर्नामेंट को शुरू होने में अब सिर्फ 6 दिनों का ही समय बचा है. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मुबंई में खेलने वाली है. इस मेगा आईसीसी टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने ब्रेक लिया है. जीत दर्ज करने के बाद हेड कोच ने ऑफ ले लिया है. 

सीरीज जीत के बाद ब्रेक पर गए गौतम गंभीर 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया. सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर दिल्ली के एयरपोर्ट पर नजर आए. दरअसल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सभी खिलाड़ी और हेड कोच ने 1 से 2 दिन का आराम लिया है. जिससे वो सभी बड़े टूर्नामेंट से पहले अपने परिवार से मिल सकें. टीम इंडिया 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने वाली है. ऐसे में 3 फरवरी तक पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को मुंबई पहुंचना होगा. जिससे वो 7 फरवरी से पहले अभ्यास मैच में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 को आजमा सके. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी फिलहाल बहुत अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में नेट प्रैक्टिस की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं नजर आ रही है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा कारनामा, इस मामले में शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

---विज्ञापन---

टाइटल डिफेंड करने उतरेगी टीम इंडिया 

मौजूदा समय में भारत टी-20 वर्ल्ड कप की चैंपियन है. ऐसे में घरेलू मैदान पर भारतीय टीम टाइटल को डिफेंड करने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया के ग्रुप में यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान मौजूद है. ऐसे में ग्रुप स्टेज में बड़ा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ ही होने वाला है. जोकि 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. ऐसे में टीम इंडिया के पास सुपर 6 स्टेज में जाना बहुत ही आसान नजर आ रहा है. भारतीय टीम पिछले 2 सालों में एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. ऐसे में विपक्षी टीमें भी बहुत ज्यादा दबाव में भारत के खिलाफ खेलने वाली है.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ‘फ्लॉप’ हुए कप्तान आयुष म्हात्रे, इंडिया के साथ-साथ CSK की भी बढ़ी टेंशन!

First published on: Feb 01, 2026 05:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.