T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के खिलाड़ी टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद अपने-अपने घरों की तरफ रवाना हो चुके हैं. सभी खिलाड़ी आईपीएल की शुरुआत करने से पहले कुछ समय अपने करीबी और परिवार वालों के साथ बिताना चाहते हैं. परिवार और बच्चों से मिलने की चाहत में एक भारतीय खिलाड़ी ने कुछ ऐसा किया जो कि आपको हैरान कर देगा. टीम इंडिया एक खिलाड़ी घर जल्दी पहुंचने के चक्कर में फ्लाइट छोड़ ट्रेन से सफर कर अपने घर पहुंचा. टीम इंडिया के टॉप खिलाड़ियों को आप इस तरह का काम करते बहुत कम ही देखते हैं क्योंकि कई चीजों से खतरा होता है.
शिवम दुबे ने चुना ट्रेन से सफर करना
इस टी20 विश्व कप में बल्ले से टीम इंडिया के लिए ताबड़तोड़ और अहम पारियां खेलने वाले शिवम दुबे ने अहमदाबाद से मुंबई का सफर ट्रेन से पूरा किया. इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया “वहां पर कोई भी फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी तो मैंने ट्रेन से आने का फैसला किया. अहमदाबाद से सुबह की ट्रेन से मैं मुंबई आया. हम रोड से भी आ सकते थे लेकिन ट्रेन से जल्दी पहुंचना था.”
After India won the final, Shivam Dube quietly boarded a 5 AM train from Ahmedabad to Mumbai. With flights fully booked, he slept in the upper berth and got down at Borivali, just to reach home quickly and be with his children. pic.twitter.com/9XD4qvAIpb
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) March 11, 2026
कैसे पूरा हुआ शिवम दुबे का ये प्लान?
शिवम दुबे जल्द से जल्द अपने घर पहुंच बच्चों से मिलना चाहते थे. उनके बेटे का नाम अयान है जो कि 4 साल का है तो वहीं उनकी बेटी का नाम मेहविश है जो कि 2 साल की है. उन्होंने बताया कि “सोमवार की सुबह मैं और मेरी वाइफ ने ट्रेन से सफर करने का तय किया. हमें केवल थर्ड एसी में टिकट मिली, तो हमने उन्हें बुक करने का फैसला किया.”
उन्होंने बड़ी ही सावधानी से अपनी पहचान छुपाते हुए ट्रेन में सफर किया. इस दौरान उनकी वाइफ ने उनका बखूबी साथ दिया. मुंबई में स्टेशन पर उतरने से पहले उन्होंने पुलिस को कॉल किया ताकि किसी तरह की परेशानी ना हो और आखिर में सब अच्छे ढंग से हो गया.
टी20 विश्व कप में किया कमाल का प्रदर्शन
शिवम दुबे ने इस टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले से टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने फाइनल मैच में भारत की पारी के आखिरी ओवर में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से स्कोर को 250 के पार पहुंचाया. इस पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला जमकर गरजा है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 15 छक्के जड़े और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की है. इसी के साथ ये उनके लिए भी लगातार दूसरा टी20 विश्व कप है.










