---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs SA: दोबारा कब मैदान पर नजर आएंगे कप्तान शुभमन गिल? फिटनेस को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट 

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को गर्दन की इंजरी हो गई थी. जिसके कारण ही वो टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. अब गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. अब भारतीय क्रिकेट के फैंस जानना चाहते हैं कि युवा कप्तान शुभमन गिल दोबारा कब मैदान पर वापसी करेंगे. 

Author Written By: Aditya Updated: Nov 23, 2025 11:00
Shubman Gill
Shubman Gill

IND vs SA: टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल फिलहाल इंजरी से जूझ रहे हैं. जिसके कारण ही वो लंबे समय के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में टीम इंडिया की परेशानी बढ़ सकती है. टीम इंडिया को आने वाले समय में घरेलू मैदान पर कई सीरीज खेलनी है. गिल की गैरमौजूदगी टीम इंडिया की परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. युवा गिल के फिटनेस को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है. 

शुभमन गिल को लेकर आई बड़ी अपडेट 

टीम इंडिया के सुपरस्टार शुभमन गिल को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट आई है. जिसके अनुसार गिल अब 2025 में खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. शुभमन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से दोबारा मैदान पर वापसी कर सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी 2026 से होगी. इस सीरीज में 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाने हैं. गिल की इंजरी के कारण वनडे टीम को अब नया कप्तान मिल सकता है. वहीं लंबे समय से इंतजार कर रहे यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. टीम में इसके साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ की एंट्री हो सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा नहीं… चोटिल गिल की जगह ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान! हो गया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

गिल की इंजरी बनी बीसीसीआई के लिए समस्या 

टी20 फॉर्मेट में भी शुभमन गिल की इंजरी के कारण बड़े बदलाव हो सकते हैं. गिल की इंजरी के कारण ही संजू सैमसन को दोबारा सलामी बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है. वहीं प्लेइंग 11 में अब रिंकू सिंह की भी धमाकेदार वापसी हो सकती है. अब तक मध्यक्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज के खेलने की वजह से रिंकू को लगातार बाहर बैठना पड़ता था. हालांकि टी20 विश्व कप के लिए अभी भी गिल रेस में नजर आ रहे हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अविश्वसनीय पारी खेलनी होगी.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: लो आ गई डेट, इस दिन होगा इंडिया के वनडे और T20 टीम का ऐलान! पूरी हो गई सारी तैयारी 

First published on: Nov 23, 2025 10:06 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.