टीम इंडिया हो जाओ सावधान! वेस्टइंडीज के खिलाफ इन आंकड़ों ने फैंस को डराया, अचानक बढ़ गई टेंशन

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के लिए सुपर 8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मैच करो या मरो का होगा. इस मैच से पहले एक आंकड़ा सामने आया है, जिसने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. टीम इंडिया ने अगर अपनी गलतियों पर काम नहीं किया तो टूर्नामेंट से बाहर भी होना पड़ सकता है.

jacket (7)

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप में अब अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा. ये मैच 1 मार्च को कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिए ये मैच अहम होगा क्योंकि जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो सीधे तौर पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. इस मैच से पहले ही टीम इंडिया का एक आंकड़ा सामने आया है जिसे देख फैंस की टेंशन बढ़ चुकी है. टीम इंडिया ने कैरेबियाई टीम के सामने अगर सावधानी नहीं बरती तो विश्व कप से पत्ता कट सकता है. क्या है ये डराने वाले आंकड़ा आइए आपको भी बताते हैं. 

विज्ञापन

T20 WC में वेस्टइंडीज के खिलाफ आंकड़ों ने डराया

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप के आंकड़े भारत के पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में 4 मैच खेले गए हैं. इसमें से 3 बार वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की है तो ही केवल 1 बार ही टीम इंडिया को जीत मिली है. 

विज्ञापन

साल 2009 में पहली बार आईसीसी टी20 विश्व कप में दोनों टीमों का आमना सामना हुआ था, जिसमें वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की थी. इसके बाद साल 2010 में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने आईं तो फिर से वेस्टइंडीज ने भारत को हरा दिया. साल 2014 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया. आखिरी बार दोनों टीमें साल 2016 में भिड़ी थीं, जिसमें टीम इंडिया को करारी हरा थमाकर वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. 

वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में होगा कड़ा मुकाबला

टीम इंडिया को अगर इस टी20 विश्व कप में इतिहास लिखना है तो इस रिकॉर्ड को भूलना होगा. वेस्टइंडीज की टीम इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करती हुई आ रही है. ऐसे में टीम इंडिया को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए हर डिपार्टमेंट में उम्दा खेल दिखाना होगा. वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में हार के बाद उतरेगी तो वहीं टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद, जो कि भारतीय टीम के लिए एक एडवांटेज हो सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ