---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 WC 2026: रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से मारी बाजी, कीवी टीम का सेमीफाइनल के लिए फंस गया पेंच

T20 World Cup 2026 ENG vs NZ: इंग्लैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दिया है. इस मैच में विल जैक्स टीम के लिए जीत के हीरो रहे. उन्होंने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई. टीम के लिए ये सुपर 8 में लगातार तीसरी जीत है.

---विज्ञापन---

T20 WC 2026: इंग्लैंड की टीम ने सुपर 8 में अपना कमाल का प्रदर्शन जारी रखा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ली है. टीम के लिए विल जैक्स और रेहान अहमद जीत के हीरो बनकर सामने आए हैं. न्यूजीलैंड के पास इस मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने का मौका था लेकिन टीम इसमें चूक गई. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन का स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड की टीम को इस टारगेट को हासिल करने में परेशानी तो हुई लेकिन विल जैक्स ने एक बार फिर से टीम की नैया को पार कराया. इंग्लिश टीम ने 3 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. 

विल जैक्स का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन

विल जैक्स टी20 विश्व कप में कमाल की लय में नजर आ रहे हैं फिर चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी हो. उन्होंने इस मैच में भी अपना फॉर्म जारी रखा. पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में महज 23 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद जब बारी बल्लेबाजी की आई तो उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज दिखाया. अंतिम ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 18 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 177 की स्ट्राइक रेट से 4 चौके और एक छक्का निकला. अंतिम ओवरों में रेहान अहमद ने भी उनका बखूबी साथ निभाया. उन्होंने 7 गेंदों में 19 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

---विज्ञापन---

कीवी टीम के लिए सेमीफाइनल नहीं हुआ पक्का

न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में अगर जीत हासिल कर लेती तो सीधे तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेती, लेकिन टीम इस मौके से चूक गई. अब टीम की नजरें पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले पर रहेंगी. कीवी टीम को दुआ करनी होगी कि पाक टीम श्रीलंका को ज्यादा बड़े अंतर से ना हराए. न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में ग्लेन फिलिप्स सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 28 गेंदों में 39 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

ये भी पढ़िए- Ranji Trophy: आकिब नबी ने फाइनल में किया बड़ा धमाका, 5 विकेट लेकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

First published on: Feb 27, 2026 10:29 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola