IND vs SA: लो आ गई डेट, इस दिन होगा इंडिया के वनडे और T20 टीम का ऐलान! पूरी हो गई सारी तैयारी 

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी20 फॉर्मेट के भी मुकाबले खेले जाने हैं. वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर को होनी है. वहीं 23 नवंबर तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है. जिसके कारण फैंस टीम के ऐलान का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. वनडे और टी20 टीम के ऐलान को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आ गई है. जिससे जल्द ही फैंस को खुशखबरी मिलेगी.

Team India

Team India

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. जिसमें वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी. जिसके लिए फैंस टीम के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं. फैंस का ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. वनडे और टी20 टीम के ऐलान को लेकर एक डेट सामने आ गई है. जिस दिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति वाइट बॉल सीरीज के लिए टीम का ऐलान करेगी. जहां पर कुछ चौंकाने वाले नाम भी सामने आ सकते हैं. 

विज्ञापन

इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान! 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुवाहाटी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद सभी चयनकर्ता वाइट बॉल सीरीज के टीम सिलेक्शन के लिए मीटिंग करेंगे. जिसके बाद टीम का ऐलान हो सकता है. टीम इंडिया में कुल बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं. कप्तान शुभमन गिल इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में उनकी जगह केएल राहुल को कप्तानी मिल सकती है. वहीं टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है. हालांकि प्लेइंग 11 में गिल की जगह यशस्वी जायसवाल को भी चांस मिल सकता है. हालांकि फैंस की नजरें दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी हुई हैं. दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब मैदान पर नजर आएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: लो आ गई डेट, इस दिन होगा इंडिया के वनडे और T20 टीम का ऐलान! पूरी हो गई सारी तैयारी

ऋषभ पंत का भी हो सकता है कमबैक 

इंजरी के कारण श्रेयस अय्यर भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे. ऐसे में उनकी जगह ऋषभ पंत या तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है. फिलहाल इस रेस में पंत का नाम आगे नजर आ रहा है. शादी के लिए कुलदीप यादव को भी आराम दिया जा सकता है. ऐसे में रवींद्र जडेजा की भी वनडे टीम में वापसी हो सकती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिल सका था. हालांकि इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली टीम के ज्यादातर खिलाड़ी ही नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ