---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ranji Trophy Final: ऐतिहासिक जीत के करीब जम्मू कश्मीर, कर्नाटक के खिलाफ बनाई 477 रनों की बढ़ी बढ़त

Ranji Trophy Final: फाइनल मुकाबले के चौथे दिन जम्मू कश्मीर की टीम ने मैच पर अपनी पकड़ और भी ज्यादा मजबूत कर ली है. टीम ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पहले कर्नाटक की बल्लेबाजी को ढेर किया तो वहीं बार में 477 रनों की बढ़त बना ली है. पढ़िए पूरी खबर

---खबर नीचे जारी है---

Ranji Trophy Final: जम्मू कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचने के बेहद करीब नजर आ रही है. टीम ने फाइनल मैच कमाल का प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को पीछे धकेल दिया है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजों ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है और टीम को 477 रनों की विशाल बढ़त दिला दी है. कर्नाटक के बल्लेबाज जम्मू कश्मीर के गेंदबाजों के सामने जूझते हुए नजर आए. चौथे दिन पूरी टीम 293 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई. इसके बाद जम्मू कश्मीर ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं.

आकिब नबी के आगे ढेर हुए कर्नाटक के बल्लेबाज

आकिब नबी ने इस फाइनल में भी अपनी धारदार गेंदबाजी को जारी रखा. उन्होंने पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए. 23 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 54 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. कर्नाटक के लिए केवल मयंक अग्रवाल ही क्रीज पर टिक पाए. उनके अलावा हर बल्लेबाज रनों के लिए तरसता हुआ ही दिखा. मयंक ने चौथे दिन 130 रनों से आगे अपनी पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया. वो 160 रन बनाकर आकिब नबी का शिकार बने. नबी के अलावा सुधीर कुमार और युधवीर सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

---खबर नीचे जारी है---

इतिहास रचने की दहलीज पर जम्मू कश्मीर

कर्नाटक को 293 रनों पर समेटने के बाद जम्मू कश्मीर की टीम एक बार फिर से बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. जम्मू कश्मीर के पास कर्नाटक को फॉलो ऑन देने का मौका था लेकिन कप्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में नाकाम होने के बाद दूसरी पारी में कामरान इकबाल का बल्ला जमकर चला. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वो 94 रन के स्कोर पर नाबाद खड़े हैं. दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का स्कोर बना लिया है. अब हर किसी की नजरें पांचवें दिन के खेल पर है.

ये भी पढ़िए- टीम इंडिया हो जाओ सावधान! वेस्टइंडीज के खिलाफ इन आंकड़ों ने फैंस को डराया, अचानक बढ़ गई टेंशन

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 27, 2026 07:37 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola