News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Team India ODI Captain: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर 2025 से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो जाएगी. दोनों टीमों के बीच कोलकाता में हुए पहले टेस्ट में शुभमन गिल को गर्दन में दर्द महसूस हुआ. इसी वजह से वो पहली पारी में रिटायर हो गए. इसके बाद वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने भी नहीं आए. चोट के कारण गिल दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल रहे हैं और अब खबर आ रही है कि वो वनडे सीरीज भी मिस कर सकते हैं. सवाल ये है कि गिल नहीं खेलेंगे, तो टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा. अब इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही शुभमन गिल वनडे में टीम इंडिया के कप्तान के रूप में नजर आ रहे थे. भविष्य को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा की जगह गिल को जिम्मेदारी दी गई. अब गिल चोटिल हैं और फैंस मानकर चल रहे हैं कि रोहित शर्मा दोबारा कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. गिल जब भी फिट होंगे, तो वो फिर से टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं. हालांकि, भारतीय सिलेक्टर्स का प्लान थोड़ा अलग नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. उन्होंने पहले भी कप्तान के तौर पर अच्छा काम किया है और उन्हें ही बड़ा मौका मिल सकता है.
🚨 KL RAHUL AS CAPTAIN OF INDIA 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 22, 2025
– KL Rahul is likely to Captain Team India in the ODI series against South Africa. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/ulHqf1KWwH
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: लो आ गई डेट, इस दिन होगा इंडिया के वनडे और T20 टीम का ऐलान! पूरी हो गई सारी तैयारी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के चुनाव पर सभी की नजर है. नीचे कुछ अपडेट दिए गए हैं:
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले कप्तान बने संजू सैमसन, बड़े टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।