Arshdeep Morne Morkel: टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट. डेथ ओवरों में सबसे बेहतरीन बॉलिंग का रिकॉर्ड. हर मौके को भुनाने में भी माहिर. इन सभी के बावजूद अर्शदीप सिंह को बार-बार प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज के भी पहले दो मैचों में अर्शदीप को अंतिम ग्यारह में मौका नहीं दिया गया था.
हालांकि, तीसरे मुकाबले में जैसे ही अर्शदीप को चांस मिला वो अपनी गेंदबाजी से महफिल लूट ले गए. इस बीच, भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्नी मोर्कल ने बताया है कि क्यों लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी हर बार गिरती है अर्शदीप पर गाज.
क्यों हो रही अर्शदीप के साथ नाइंसाफी?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले मोर्नी मोर्कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उन्होंने अर्शदीप के साथ हो रही नाइंसाफी पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “अर्शदीप एक अनुभवी गेंदबाज हैं. वह इस बात को अच्छे से जानते हैं कि हम बड़ी पिक्चर के लिए कॉम्बिनेशन ट्राई कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की कप्तान ‘हिटलर’! साथी खिलाड़ियों संग ड्रेसिंग रूम में करती हैं मारपीट? हो गया खुलासा
अर्शदीप एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं और उन्होंने पावरप्ले में हमारे लिए सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं. ऐसे में हम इस बात को अच्छे से समझते हैं कि उनकी क्या वैल्यू है. हालांकि, इस दौरे पर हमारे लिए बाकी कॉम्बिनेशन को भी देखना जरूरी है और वह इस बात को अच्छे से समझते हैं.”
जबरदस्त फॉर्म में हैं अर्शदीप
अर्शदीप इस समय टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपनी बॉलिंग से जमकर कहर बरपाया था. अर्शदीप ने ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस और मार्कस स्टोइनिस का अहम विकेट लेते हुए मैच का रुख पूरी तरह से मोड़ दिया था. भारत के लिए खेले अब तक 66 मैचों में अर्शदीप 104 विकेट निकाल चुके हैं. टीम इंडिया की ओर से इस फॉर्मेट में 100 से इससे अधिक विकेट लेने वाले अर्शदीप इकलौते गेंदबाज हैं.
संबंधित खबरें
‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
27 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
50 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
59 mins agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines