बांग्लादेश की कप्तान 'हिटलर'! साथी खिलाड़ियों संग ड्रेसिंग रूम में करती हैं मारपीट? हो गया खुलासा

Jahanara Alam Accusation Nigar Sultana Joty: बांग्लादेश महिला टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी पर हाल ही में स्टार गेंदबाज ने कड़े आरोप जड़ दिए हैं. जहांआरा आलम ने दावा किया है कि बांग्लादेशी कप्तान निगार जूनियर खिलाड़ियों के साथ मारपीट करती हैं. उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप 2025 के दौरान एक खिलाड़ी ने उनसे इस बात का दोबारा जिक्र भी किया था.

Jahanara Alam Accusation Nigar Sultana Joty

बांग्लादेश की कप्तान पर लगे मारपीट के आरोप

Big Allegations on Nigar Sultana: बांग्लादेश वुमेंस टीम की स्टार गेंदबाज जहांआरा आलम ने कप्तान निगार सुल्ताना जोटी पर कड़े आरोप लगाए हैं. 32 साल की महिला खिलाड़ी ने दावा किया है कि निगार सुल्ताना जूनियर खिलाड़ियों के साथ मारपीट करती हैं और इसी वजह से कई खिलाड़ी बांग्लादेश टीम के लिए नहीं खेलना चाहती हैं. जहांआरा अभी महिला टीम का हिस्सा नहीं हैं और दिसंबर 2024 में आखिरी बार खेलती हुई नजर आई थीं. खैर, कप्तान निगार के ‘हिटलर’ जैसा क्रूर व्यवहार करने के बड़े आरोप लगे हैं, जो हैरान करने वाली चीज है.

विज्ञापन

बांग्लादेश की कप्तान पर लगे मारपीट के आरोप!

बांग्लादेश के न्यूजपेपर कलेर कंठो के साथ बात करते हुए जहांआरा आलम ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने निगार सुल्ताना पर कड़े आरोप लगाते हुए कहा कि वो साथी जूनियर्स के साथ खराब व्यवहार और मारपीट करती हैं. उन्होंने कहा, ‘ये कोई नई बात नहीं है. जोटी (निगार सुल्ताना) जूनियर्स के साथ काफी बार मारपीट करती है. इस वर्ल्ड कप के दौरान भी जूनियर्स ने मुझे बताया कि वो दोबारा ऐसा नहीं करेंगी, क्योंकि उन्हें थप्पड़ जड़ा गया है.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने कई लोगों से पिछले दिन सुना था कि फिर किसी की पिटाई हुई थी. दुबई टूर के दौरान भी उन्होंने एक जूनियर को कमरे में बुलाया था और छप्पड़ जड़ा था. मैं अकेली नहीं हूं. बांग्लादेश टीम में हर कोई पीड़ित हैं. हर किसी को अलग तरह से समस्याएं हैं.’ आपको बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

विज्ञापन

जहांआरा आलम को टीम से बाहर करने की हुई कोशिश?

आलम ने बातचीत के दौरान आरोप लगाए कि उन्हें और अन्य सीनियर प्लेयर्स को 2021 से ही टीम के बाहर करने की प्लानिंग शुरू कर दी गई थी. उन्होंने कहा, ‘एक या दो लोगों को अच्छी व्यवस्था मिलती है. कुछ मौकों पर सिर्फ एक को ही मौका मिलता है. 2021 से ही मुझे और मेरे जैसी अन्य सीनियर खिलाड़ियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. इसके बाद मुझे बांग्लादेश गेम्स के दौरान तीन टीमों में से एक का कप्तान बनाया गया. दूसरी दो टीमों की कप्तान जोटी (निगार सुल्ताना) और शरमीन सुल्ताना को बनाया गया. इसके बाद से सीनियर्स पर प्रेशर आने लग गया.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ