IND vs NZ 2nd T20I: कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से रौंद डाला. कीवी टीम से मिले 209 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 3 विकेट खोकर 15.2 ओवर में हासिल कर लिया.
भारतीय टीम ने 200 प्लस रनों के लक्ष्य को सबसे तेज चेज करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. सूर्यकुमार 37 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे, तो ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन जड़े. वहीं, शिवम दुबे 18 गेंदों में 36 रन बनाकर नॉटआउट रहे.
ईशान-सूर्या ने मचाया बल्ले से धमाल
209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. संजू सैमसन महज 6 रन बनाकर चलते बने, तो अभिषेक शर्मा का बल्ला भी खामोश रहा और वह बिना खाता खोले चलते बने. हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े. ईशान ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली.
ईशान के आउट होने के बावजूद सूर्या ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने 37 गेंदों में 82 रन ठोके. अपनी इस पारी के दौरान स्काई ने 9 चौके और 4 सिक्स जमाए. वहीं, शिवम दुबे ने 18 गेंदों में एक चौका और सिक्स जमाते हुए नाबाद 36 रन जड़े. टीम इंडिया ने टी-20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से अपना सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल किया है.
ये भी पढ़ें: दूसरी पारी में भी नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला, Ranji Trophy में बुरी तरह फ्लॉप हुए भारतीय कप्तान
रचिन-सैंटनर ने खेली दमदार पारी
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे ने तूफानी शुरुआत दी और पहले 3 ओवर में ही 43 रन जोड़ डाले. हालांकि, हर्षित राणा ने कॉनवे को 19 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. वहीं, सिफर्ट 13 गेंदों में 24 रन जड़कर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने. ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी जमाई.
फिलिप्स 19 रन बनाकर चलते बने, तो डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर चलते बने. रचिन 26 गेंदों में 44 रन लगाने के बाद कुलदीप यादव की गेंद पर अर्शदीप के हाथों में कैच देकर चलते बने. अंतिम ओवरों में मिचेल सैंटनर ने बल्ले से तबाही मचाते हुए 27 गेंदों में नाबाद 47 रन जड़े, जिसके दम पर टीम 208 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही. गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए.
संबंधित खबरें
गंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
2 mins agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
1 hr agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
8 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
8 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
8 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
9 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
9 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
10 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines