---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

दूसरी पारी में भी नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला, Ranji Trophy में बुरी तरह फ्लॉप हुए भारतीय कप्तान

Shubman Gill Ranji Trophy: शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी के अपने कमबैक मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. पहली इनिंग में डक पर आउट होने के बाद गिल दूसरी पारी में महज 14 रन बनाकर चलते बने. वहीं, रविंद्र जडेजा अर्धशतक से चूक गए.

---विज्ञापन---

Shubman Gill Ranji Trophy: शुभमन गिल के लिए रणजी ट्रॉफी का कमबैक मैच यादगार नहीं रहा है. पहली पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौटने के बाद दूसरी इनिंग में भी गिल बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. दोनों ही पारियों में गिल को सौराष्ट्र के गेंदबाज पार्थ ने चलता किया.

पहली इनिंग में डक पर आउट होने के बाद शुभमन से दूसरी पारी में हर कोई बड़ी पारी की उम्मीद कर रहा था. हालांकि, भारतीय कप्तान एक बार फिर पार्थ की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए और उन्हें ना चाहते हुए भी पवेलियन लौटना पड़ा.

---विज्ञापन---

गिल दूसरी पारी में भी फ्लॉप

सौराष्ट्र से मिले 320 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही. हरनूर सिंह 25 गेंदें खेलने के बाद 18 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी 17 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान शुभमन गिल पहली पारी की तरह दूसरी इनिंग में भी ओपनिंग करने नहीं उतरे.

हालांकि,दूसरी पारी में शुभमन नंबर चार पर खेलने आए. गिल ने कुल मिलाकर 32 गेंदों का सामना किया और उनके बल्ले से एक चौका निकला. हालांकि, जब गिल क्रीज पर सेट नजर आने लगे तभी वह पार्थ की घूमती गेंद में उलझ गए और उन्हें 14 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांचों दिन बैटिंग करने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल

पहली इनिंग में नहीं खुला था खाता

शुभमन गिल पहली पारी में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. भारतीय कैप्टन को पार्थ ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई दी. गिल की पारी का अंत सिर्फ 2 गेंदों में हो गया था. यानी रणजी ट्रॉफी के कमबैक मैच में शुभमन दोनों पारियों को मिलाकर भी महज 14 रन ही बना सके.

---विज्ञापन---

अर्धशतक से चूके जडेजा

सौराष्ट्र की तरफ से खेल रहे रविंद्र जडेजा दूसरी इनिंग में अच्छी लय में दिखाई दिए. जड्डू अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 44 गेंदों में 46 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान जडेजा ने 4 चौके जमाए. इसके साथ ही गेंदबाजी में 2 बड़े विकेट भी निकाले.

First published on: Jan 23, 2026 04:47 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola