Sanju Samson Return Hinted: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी टॉप ऑर्डर रहा है. भारतीय टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना पा रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के महत्वपूर्ण मैच में 188 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया. ईशान किशन भले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ रन नहीं बना पाए लेकिन टी20 वर्ल्ड कप अब तक उनके लिए अच्छा रहा. अभिषेक शर्मा (15 रन) और तिलक वर्मा (0 रन) भी मैच में फ्लॉप रहे. टीम इंडिया को मैच में 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. अब टीम इंडिया के सहायक कोच ने अपने बयान से खलबली मचा दी है.
संजू सैमसन की वापसी के मिले संकेत
टीम इंडिया की हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक कोच रयान टेन डोएशे नजर आए. उन्होंने भारत की खराब शुरुआत के बारे में बात की और कहा, 'हमें सोचना होगा. पिछले 5 मैचों में से 4 बार पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर ने शुरुआत की और हर बार हमने विकेट खोया. हमें हर पारी की शुरुआत एक विकेट के साथ नहीं करनी है. इससे अन्य खिलाड़ियों पर दबाव बनता है. टीम में अनुभव की काफी कमी है. हमें एक स्थिर टीम चाहिए. इन खिलाड़ियों ने पहले भी कमाल किया है. सभी खिलाड़ी शानदार हैं.'
रयान ने संजू सैमसन की टीम में वापसी के संकेत देते हुए कहा, 'सवाल यह है कि आप कॉम्बिनेशन के साथ बने रहेंगे, या बदलाव करेंगे? क्या आप उन लोगों के साथ बने रहेंगे, जिन्होंने पिछले 18 महीनों में कमाल किया है और अभी उतने रन नहीं बनाए हैं? या फिर हम बदलाव करके संजू सैमसन को लाएं. संजू भी शानदार खिलाड़ी हैं और उनके आने से हमारे पास एक दाएं हाथ का बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में होगा. मुझे भरोसा है कि अगले दो महत्वपूर्ण मैचों से पहले ये सबसे ज्यादा चर्चा का विषय होगा.'
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: साउथ अफ्रीका से भारत की हार के बाद गंभीर-सूर्या पर भड़के आर अश्विन, इस गलती को बता दिया ‘ब्लंडर’
अभिषेक या तिलक की जगह होगी टीम में एंट्री?
अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 निराशाजनक रहा है. संजू सैमसन ने नामीबिया के खिलाफ मैच खेला था, जहां 8 गेंदों में उन्होंने 22 रन बनाए थे. नेट्स में भी संजू अच्छे टच में नजर आए थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले मैच में अभिषेक या तिलक में से कोई एक बाहर बैठता है, तो इसमें हैरानी नहीं होगी. संजू सैमसन को खुद को साबित करने के लिए एक और मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: मैच के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा! वॉशिंगटन सुंदर पर भड़के डेविड मिलर, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव
Sanju Samson Return Hinted: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी टॉप ऑर्डर रहा है. भारतीय टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना पा रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के महत्वपूर्ण मैच में 188 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया. ईशान किशन भले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ रन नहीं बना पाए लेकिन टी20 वर्ल्ड कप अब तक उनके लिए अच्छा रहा. अभिषेक शर्मा (15 रन) और तिलक वर्मा (0 रन) भी मैच में फ्लॉप रहे. टीम इंडिया को मैच में 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. अब टीम इंडिया के सहायक कोच ने अपने बयान से खलबली मचा दी है.
संजू सैमसन की वापसी के मिले संकेत
टीम इंडिया की हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक कोच रयान टेन डोएशे नजर आए. उन्होंने भारत की खराब शुरुआत के बारे में बात की और कहा, ‘हमें सोचना होगा. पिछले 5 मैचों में से 4 बार पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर ने शुरुआत की और हर बार हमने विकेट खोया. हमें हर पारी की शुरुआत एक विकेट के साथ नहीं करनी है. इससे अन्य खिलाड़ियों पर दबाव बनता है. टीम में अनुभव की काफी कमी है. हमें एक स्थिर टीम चाहिए. इन खिलाड़ियों ने पहले भी कमाल किया है. सभी खिलाड़ी शानदार हैं.’
रयान ने संजू सैमसन की टीम में वापसी के संकेत देते हुए कहा, ‘सवाल यह है कि आप कॉम्बिनेशन के साथ बने रहेंगे, या बदलाव करेंगे? क्या आप उन लोगों के साथ बने रहेंगे, जिन्होंने पिछले 18 महीनों में कमाल किया है और अभी उतने रन नहीं बनाए हैं? या फिर हम बदलाव करके संजू सैमसन को लाएं. संजू भी शानदार खिलाड़ी हैं और उनके आने से हमारे पास एक दाएं हाथ का बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में होगा. मुझे भरोसा है कि अगले दो महत्वपूर्ण मैचों से पहले ये सबसे ज्यादा चर्चा का विषय होगा.’