IND vs SA: साउथ अफ्रीका से भारत की हार के बाद गंभीर-सूर्या पर भड़के आर अश्विन! इस गलती को बता दिया ‘ब्लंडर’

R Ashwin Angry Team Selection: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 में करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत को 76 रन से मिली इस हार से फैंस निराश हैं. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन का टीम सिलेक्शन को लेकर गुस्सा फूटा है. उन्होंने टीम इंडिया की सबसे बड़ी गलती सामने रखी.

R Ashwin Angry Team Selection

हार के बाद भड़के आर अश्विन

R Ashwin Angry Team Selection: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को पहली हार थमाई. सुपर 8 के शुरुआती मुकाबले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने उन्हें 76 रन के बड़े अंतर से पराजित किया और अब भारत की किस्मत अपने हाथ में ही नहीं है. उपकप्तान अक्षर पटेल को टीम में जगह नहीं मिली और वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया गया. सुंदर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था. अब भारत की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन का टीम मैनेजमेंट पर गुस्सा फूटा है.

विज्ञापन

भारत की हार के बाद आर अश्विन भड़के

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारत की हार के बारे में बात की. गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने अक्षर के बजाय वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी. अश्विन इसी बात पर भड़के और उन्होंने पटेल की गैरमौजूदगी को टीम इंडिया का बड़ा ब्लंडर बताया. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, ‘IPL के लंबे सीजन की जहां तक बात आती है, तो मैं मानता हूं कि रोटेशन का मतलब बनता है लेकिन ICC वर्ल्ड कप में स्थिरता सबसे ज्यादा जरुरी है.’

विज्ञापन

आर अश्विन ने आगे कहा, ‘हां, वॉशिंगटन सुंदर को आप लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के लिए लेकर आए लेकिन आपको ये याद रखना होगा कि अक्षर पटेल भारत के टी20 क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने क्या किया है. पिछले वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ऐसी ही स्थिति में था और अक्षर पटेल उस मोमेंट में टीम के लिए खड़े हुए थे.

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: मैच के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा! वॉशिंगटन सुंदर पर भड़के डेविड मिलर, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

विज्ञापन

वॉशिंगटन या अक्षर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किसका प्रदर्शन बेहतर?

वॉशिंगटन सुंदर ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 2 मैच खेले हैं, वहीं अक्षर पटेल 3 मैचों का हिस्सा रहे. पटेल का प्रदर्शन सुंदर से कई गुना बेहतर रहा है. सुंदर ने अपने दो मैचों में एक भी विकेट नहीं झटका, वहीं पटेल ने 3 मुकाबलों में 6 विकेट अपने नाम किए. साफ तौर पर गेंदबाजी में पटेल का प्रभाव ज्यादा रहा है. ऐसे में सुंदर का पटेल से पहले खेलना उचित नहीं था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ