हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया की कब और किस टीम से भिड़ंत? इस दिन पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

महिला विश्व कप 2025 के लिए फैंस में अभी से उत्साह है। 30 सितंबर से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी और टीम इंडिया लीग स्टेज में कुल 7 मैच खेलेगी। आइए सभी मैचों पर नजर डालते हैं।

विज्ञापन
कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया?

Women’s Team India Matches: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने वाली है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में देखने को मिलेगा। टीम इंडिया के 15 मेंबर्स के स्क्वाड का हाल ही में ऐलान हो गया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम पहली ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी। भारत के लीग स्टेज में 7 मैच होने वाले हैं। इंदौर और मुंबई समेत अलग-अलग शहरों में टीम इंडिया खेलती हुई नजर आएगी।

ICC महिला विश्व कप 2025 में टीम इंडिया का शेड्यूल

भारतीय टीम का पहला मैच 30 सितंबर 2025 को होगा और यहां से ही टूर्नामेंट की शुरुआत देखने को मिलेगी। वो श्रीलंका के खिलाफ नजर आने वाले हैं और उनका आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 26 अक्टूबर को होगा। नीचे पूरा शेड्यूल है:

दिनांक मैच स्थान
30 सितंबर 2025भारत बनाम श्रीलंकागुवाहाटी
5 अक्टूबर 2025भारत बनाम पाकिस्तानकोलंबो
9 अक्टूबर 2025भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकाविशाखापट्टनम
12 अक्टूबर 2025भारत बनाम ऑस्ट्रेलियाविशाखापट्टनम
19 अक्टूबर 2025भारत बनाम इंग्लैंड इंदौर
23 अक्टूबर 2025भारत बनाम न्यूजीलैंड नवी मुंबई
26 अक्टूबर 2025भारत बनाम बांग्लादेशनवी मुंबई

महिला विश्व कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

एशिया कप 2025 के लिए मेंस टीम के ऐलान के बाद सिलेक्टर्स ने वर्ल्ड कप के लिए विमेंस टीम के स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया। शेफाली वर्मा को टीम में जगह नहीं मिली, जो चौंकाने वाली बात रही।

विज्ञापन

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा

टीम इंडिया के मैच बेंगलुरु से हुए शिफ्ट

महिला विश्व कप में टीम इंडिया के कुछ मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले थे। हालांकि, अब उन्हें नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। दूसरे सेमीफाइनल का आयोजन भी नवी मुंबई में होगा और अगर पाकिस्तान फाइनल में जगह नहीं बना पाता है, तो फाइनल डीवाई पाटिल स्टेडियम में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- लुंगी एंगिडी के पंजे से ऑस्ट्रेलिया हुई ढेर, साउथ अफ्रीका ने 84 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर जमाया कब्जा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola