लुंगी एंगिडी के पंजे से ऑस्ट्रेलिया हुई ढेर, साउथ अफ्रीका ने 84 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर जमाया कब्जा
Australia vs South Africa: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों सो हरा दिया।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच 22 अगस्त को खेला गया। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम कर लिया। अफ्रीका ने 84 रनों से मुकाबला जीता और वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। साउथ अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट हॉल लेकर ऑस्ट्रेलिया को चाारों खाने चित कर दिया।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन और कप्तान एडेन मार्करम टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में विफल हुए। रिकेल्टन ने 17 गेंदों में 8 और मार्करम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद टोनी डी जोर्जी ने 38 रनों की पारी खेली, जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे मैथ्यू ब्रीट्जके ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके बल्ले से 78 गेंदों में 88 रन निकले, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 87 गेंदों में 84 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट एडम जंपा ने लिए। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को भी खराब शुरुआत मिली। ट्रेविस हेड 6 और मिचेल मार्श 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मार्नस लाबुशेन के बल्ले ने भी निराश किया। उन्होंने 1 रन बनाए। इसके बाद कैमरून ग्रीन ने 54 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, जबकि जोश इंग्लिस के भी बल्ले से 74 गेंदों में 87 रन निकले। ग्रीन और इंग्लिस के अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका। ऑस्ट्रेलिया 37.4 ओवर में ही 193 रनों पर सिमट गई। क्योंकि साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एंगिडी ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। लुंगी एंगिडी ने 8.4 ओवर में 42 रन खर्च किए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: