IND vs PAK: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों खराब तबीयत के चलते मैच नहीं खेल पा रहे हैं. उनको पहले 2 मैचों में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान को टीम इंडिया के साथ मैदान पर दिखे थे. सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो उनकी तबीयत अब ठीक हो रही है और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. प्लेइंग 11 में उनकी वापसी पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है और पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी उनसे डरे हुए नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान के टीवी चैनल पर डिबेट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व पाक खिलाड़ी अभिषेक को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं.
Muhammad Amir on Abhishek Sharma:
"Honestly, he's just a slogger. His chances of failure are high. He’s not a technically sound batsman. It’s not difficult to tackle such a batsman if you bowl on the body line. He will also struggle against slow balls." pic.twitter.com/6lsABj8sdl---विज्ञापन---— Sheri. (@CallMeSheri1_) February 13, 2026
अभिषेक शर्मा को आमिर ने बताया स्लॉगर
पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को एक स्लॉगर बता दिया है. उन्होंने कहा, “मैंने अभी तक उनका जितना देखा है मेरी नजर में तो वो मुझे स्लॉगर लगते हैं. हर बॉल पर उनको बल्ला चलाना है. लग गई तो लग गई नहीं तो उनके फेलियर के संभावना ज्यादा रहती है. आपने देखा होगा 8 इनिंग्स वो खेलते हैं जिसमें में केवल 1 में ही उनका स्कोर होता है, बाकी वो 10-15-0 बनाकर ही आउट हो जाते हैं. मुझे तो उनकी तकनीक ही समझ नहीं आती है. वो हर बॉल पर बल्ला घुमाने के लिए ही देखते हैं.” इसके बाद राशिद लतीफ ने भी उनको लेकर यही बात कही. उन्होंने बताया की अभिषेक ने तैयारी सिर्फ टी20 के हिसाब से ही की है.
एशिया कप में पाकिस्तान की उड़ाई थी धज्जियां
टीम इंडिया आखिरी बार पाकिस्तान के सामने एशिया कप में खेली थी. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई थी. इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ खेले 3 मैचों में उन्होंने 110 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 36.66 का रहा है तो वहीं स्ट्राइक रेट 189.65 का रहा है. उनका बेस्ट स्कोर 74 रहा है, जो कि एशिया कप में ही आया था. 15 फरवरी को वो अगर मैदान मे उतरते हैं तो एक बार फिर टीम इंडिया तूफानी अंदाज में शुरुआत करती हुई नजर आ सकती है.
ये भी पढ़िए- पाकिस्तान का गुरूर तोड़ने को तैयार सूर्या की सेना, IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच के लिए रवाना हुई टीम इंडिया










