Shivam Dube Almost Got Injured: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला है. सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पहला मैच हारने के बाद अब यह उनका दूसरा मैच होगा. टीम इंडिया के लिए अब हर एक मैच महत्वपूर्ण रहने वाला है. उन्हें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक टीम इंडिया के MVP रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दुबे चोटिल होते-होते बचे.
चोटिल होने से बाल-बाल बचे शिवम दुबे
चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया ने जमकर अभ्यास किया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शिवम दुबे बाउंड्री के करीब कैच प्रैक्टिस कर रहे हैं. इसी बीच दुबे के हाथ से एक कैच छूट गया और उनकी उंगली में चोट आई. शिवम काफी दर्द में नजर आए और अपना हाथ झटकने लगे. ऑलराउंडर की ये चोट उतनी गंभीर नहीं थी और उन्होंने कैच प्रैक्टिस जारी रखी. इन फॉर्म दुबे के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:
Shivam Dube, bro please practice a little carefully. You are the only one batsaman performing well in the team right now. If you also get injured, Team India will be in big trouble. pic.twitter.com/8qhAhL6dnN
---विज्ञापन---— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) February 24, 2026
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से बाहर होने के बाद इस टीम ने बदला हेड कोच, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से मिले बड़े संकेत
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद अब टीम इंडिया के लिए हर एक मैच महत्वपूर्ण है. इसी वजह से भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं, ताकि मैच में वो दमदार प्रदर्शन कर सकें. चेन्नई में प्रैक्टिस सत्र के दौरान रिंकू सिंह मौजूद नहीं थे. पिता की तबीयत खराब होने के कारण वो घर लौट गए.
खबर सामने आ रही है कि शायद रिंकू अगला मैच नहीं खेलेंगे. संजू सैमसन अभी प्लेइंग 11 से बाहर हैं. इसके बावजूद उन्होंने एक घंटे तक अभ्यास किया और बड़े-बड़े शॉट लगाए. इससे संकेत मिल रहे हैं कि रिंकू की जगह सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को होने वाले मैच में जगह मिल सकती है.
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेलेंगे रिंकू सिंह! T20 World Cup के बीच घर लौटने के बाद मिले बड़े संकेत!










