IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेलेंगे रिंकू सिंह! T20 World Cup के बीच घर लौटने के बाद मिले बड़े संकेत!

Rinku Singh: रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अचानक अपने घर लौट गए. दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले रिंकू के पिता की तबीयत खराब हो गई. इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया का साथ छोड़कर जाना पड़ा. सभी के मन में सवाल है कि रिंकू अगला मैच खेलेंगे या नहीं. नेट सेशन से संकेत मिले हैं कि रिंकू की जगह कोई और टीम में आ सकता है.

Rinku Singh (6)

Rinku Singh Might Not Play vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया. पिता की तबीयत खराब होने के कारण रिंकू ने टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया और अपने घर लौट गए. भारत का अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी 2026 को होने वाला है. सभी के मन में सवाल है कि रिंकू इस मुकाबले का हिस्सा होंगे या नहीं. इसी पर अब संकेत मिले हैं कि रिंकू शायद इस बड़े मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे. टीम इंडिया ने उनका बैकअप तैयार कर लिया है और शायद अगले मैच में प्लेइंग 11 में बड़ा चेंज देखने को मिले.

विज्ञापन

रिंकू सिंह के पिता की तबीयत खराब

24 फरवरी 2026 को टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन में रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया. इसके बाद खबर आई कि वो घर लौट गए, क्योंकि उनके पिता खानचंद सिंह की तबीयत बिगड़ गई. वो स्टेज 4 लिवर कैंसर से लड़ रहे हैं और अभी ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं. रिंकू इस मुश्किल समय में अपने परिवार का सपोर्ट करने के लिए टीम इंडिया के कैंप से चले गए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: इंग्लैंड से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में क्वालिफाई करेगी पाकिस्तान? करना होगा ये बड़ा काम

नेट्स सेशन से मिले बड़े संकेत

टीम इंडिया के मैनेजेमेंट को अंदाजा है कि रिंकू सिंह शायद जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे. इसी वजह से उन्होंने बैकअप प्लान तैयार कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभ्यास सत्र के दौरान संजू सैमसन ने लंबे समय तक बैटिंग की. उन्होंने एक घंटे तक अभ्यास किया. वो नेट्स में सबसे ज्यादा समय बिताने वाले बल्लेबाज थे.

विज्ञापन

यह भी बताया गया है कि संजू ने बड़े-बड़े शॉट लगाने की कोशिश की. टीम इंडिया के पास रिंकू के बैकअप के रूप में संजू सैमसन के अलावा कोई विकल्प नहीं है. ऐसे में संजू ही रिंकू की जगह बतौर फिनिशर खेल सकते हैं. सैमसन ने पहले भी लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी की है और वो अपने इस अनुभव का उपयोग जिम्बाब्वे के खिलाफ कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ