IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए मिचेल स्टार्क, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उठाया चौंकाने वाला कदम

Mitchell Starc Set to Miss Start of IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर सामने आई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया है कि मिचेल स्टार्क IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैच मिस करने वाले हैं. उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया है.

Mitchell Starc Set to Miss Start of IPL

स्टार्क हुए शुरुआती मैचों से बाहर

Mitchell Starc: IPL 2026 से पहले टीमों की चिंता बढ़ती जा रही है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोटिल होने के कारण IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं. इसके अलावा पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी शुरुआती मैच मिस करेंगे. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक रूप से बता दिया है कि मिचेल स्टार्क भी IPL के शुरुआती कुछ मैचों का हिस्सा नहीं बनेंगे. दिल्ली कैपिटल्स को उनके बिना सीजन की शुरुआत करनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि नाथन एलिस, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोटिल हैं. तीनों ही ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं. उन्होंने अब मिचेल स्टार्क की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए फैसला किया है कि वो हेजलवुड और कमिंस की तरह IPL के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट नहीं चाहता कि साउथ अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के टूर से पहले मिचेल स्टार्क या कोई अन्य गेंदबाज चोटिल हो. वो अपने लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज के वर्कलोड को मैनेज करना चाहते हैं. स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं और उनका शुरुआती मैचों से बाहर होना उनकी गेंदबाजी को कमजोर कर सकता है.

विज्ञापन

RCB, SRH और DC की बढ़ी चिंता

जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं, वहीं पेट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं. दोनों ही शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि अभी वो पूरी तरह फिट नहीं हैं. अब मिचेल स्टार्क भी IPL की शुरुआत में उपलब्ध नहीं होंगे. यह RCB, SRH और DC की चिंता बढ़ाने वाला विषय है.

स्टार्क नहीं खेले, तो किसे मिलेगा मौका?

मिचेल स्टार्क शुरुआती मैच नहीं खेले, तो भी दिल्ली कैपिटल्स के पास कई बड़े विकल्प हैं. लुंगी एनगिडी के लिए टी20 वर्ल्ड कप धमाकेदार साबित हुआ था और अगर स्टार्क उपलब्ध होते, तो शायद उन्हें मौका नहीं मिलता. अब स्टार्क की गैरमौजूदगी में एनगिडी खेल सकते हैं. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के पास दुष्मंथा चमीरा और काइल जेमिसन का भी विकल्प उपलब्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ