IPL 2026: हैरी ब्रूक की तरह बैन होंगे PBKS के लॉकी फर्ग्यूसन? ये फैसला लेना पड़ सकता है भारी

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले लॉकी फर्ग्यूसन ने शुरुआती कुछ मैचों से नाम वापस ले लिया है. ऐसे में अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या आईपीएल के नियमों के तहत उनके ऊपर बैन लगाया जाएगा. जैसे कि पिछले साल हैरी ब्रूक के ऊपर लगाया गया था. पढ़िए पूरी खबर

jacket (1) - 2026-03-20T132449.469

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत से पहले ही पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी लॉकी फर्ग्यूसन ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही शुरुआती 7 मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है. फर्ग्यूसन हाल ही में पिता बने हैं और ऐसे में वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं, जिसके चलते वो कुछ मैचों से बाहर रहेंगे. ऐसे में अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या उनके ऊपर भी हैरी ब्रूक की तरह आईपीएल से बैन लग जाएगा. ब्रूक ने भी ऑक्शन में बिकने के बाद टूर्नामेंट से नाम वापस लिया था जिसके चलते वो बैन हो गए हैं. 

विज्ञापन

लॉकी फर्ग्यूसन होंगे बैन?

आईपीएल के नियमों पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पर बैन नहीं लगने वाला है. तय किए गए नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन के लिए रजिस्टर करता है और बाद में नाम वापस ले लेता है तो तो उसके ऊपर 2 सीजन का बैन लगता है. इस बैन के तहत खिलाड़ी ना तो आईपीएल में खेल पाएगा और ना ही ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर कर पाएगा. 

विज्ञापन
https://twitter.com/Cricsam01/status/2034665240877810011

फर्ग्यूसन ने खुद को रजिस्टर किया था और पंजाब किंग्स ने उनको 2 करोड़ में खरीदा था लेकिन वो शुरुआत के केवल कुछ मैचों के लिए ही उपलब्ध नहीं हैं. इसको निजी कारणों के तहत छुट्टी और एक प्लान के तहत माना जाएगा. इसके चलते उनके ऊपर कोई बैन नहीं लगाया जाएगा. 

हैरी ब्रूक पर लगा है 2 साल का बैन

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले खुद को रजिस्टर किया था. मेगा ऑक्शन में उनको दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके बाद टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले उन्होंने उन्होंने खुद को निजी कारणों का हवाला देते हुए खुद को टूर्नामेंट से बाहर कर लिया था. ऐसे में अब उनके ऊपर 2 साल का बैन लगा हुआ है. इसके तहत वो इस सीजन के लिए हुए ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाए थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ