T20 World Cup से बाहर होने के बाद इस टीम ने बदला हेड कोच, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Afghanistan New Head Coach: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा. वो सिर्फ दो मैच जीतने में सफल हुए और सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए. टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अब अफगानिस्तान टीम में बहुत बड़ा बदलाव हो गया है. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी अब अफगानिस्तान टीम के नए हेड कोच बन चुके हैं.

Afghanistan New Head Coach

अफगानिस्तान ने बदला कोच

Afghanistan New Head Coach: अफगानिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 काफी निराशाजनक साबित हुआ था. पिछले संस्करण में उनकी टीम सेमीफाइनल तक गई थी और उम्मीद थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वो धमाल मचाएंगे. हालांकि, ग्रुप स्टेज से ही वो बाहर हो गए. इसके बाद अब अफगानिस्तान टीम में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी रिचर्ड पायबस को नया हेड कोच नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने किया नए कोच का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अफगानिस्तान के बाहर होने के बाद जोनाथन ट्रॉट का सफर हेड कोच के रूप में खत्म हो गया है. अब इंग्लैंड के रिचर्ड पायबस अफगानिस्तान टीम के नए मुख्य कोच होंगे. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा, ‘ACB को यह ऐलान करने में खुशी हो रही है कि रिचर्ड पायबस अफगानिस्तान नेशनल टीम के हेड कोच होंगे. वो श्रीलंका के खिलाफ मार्च में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में अफगानिस्तान टीम से जुड़ेंगे.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी! टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से रह सकते हैं बाहर

रिचर्ड पायबस के पास है सालों का अनुभव

चोट के कारण रिचर्ड पायबस का खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट करियर आगे नहीं बढ़ पाया, लेकिन कोच के रूप में उन्हें काफी सफलता मिली. वो तीन बार के वर्ल्ड कप विजेता कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं. उन्होंने 2013 से लेकर 2019 तक वेस्टइंडीज के हेड कोच एवं क्रिकेट निदेशक के रूप में काम किया. उनके नेतृत्व में वेस्टइंडीज मेंस, वुमेंस और अंडर 19 टीमों ने ICC वर्ल्ड कप का खिताब जीता.

विज्ञापन

रिचर्ड पायबस इससे पहले 1999 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को फाइनल तक लेकर गए थे. ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी जीती थी. उन्होंने 2013 में बांग्लादेश क्रिकेट में भी सीनियर अधिकारी का किरदार निभाया था. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने साउथ अफ्रीका के साथ काम किया था. पायबस ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान, साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस एवं डेल स्टेन की सफलता में अहम किरदार निभाया है. अब पायबस अफगानिस्तान टीम की नैया पार लगाने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ