AB de Villiers Warns SRH opener Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 के लिए तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं. हालांकि, नंबर वन रैंक वाले टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर मुश्किल भरा रहा, जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 अर्धशतक बनाए. अब इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पहले, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने उनको लेकर अहम बात कही है.
ABD ने दी अहम सलाह
जियोस्टार पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘दुनिया का नंबर एक इंटरनेशनल T20I बल्लेबाज होने के साथ उम्मीदें भी जुड़ी होती हैं, और क्रिकेट में ये सबसे खतरनाक शब्द है; जब आपको लगता है कि पूरी दुनिया आप पर दबाव डाल रही है, और इस आने वाले सीजन में उन मानसिक चुनौतियों से लड़ना उसी के हाथ में है.’
एबी डिविलियर्स ने यह भी बताया कि सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा को ‘अब और ज्यादा जिम्मेदारी लेनी शुरू करनी होगी,’ साथ ही उन्होंने हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके प्रदर्शन का भी जिक्र किया, जिसे ‘मेन इन ब्लू’ ने जीता था.
‘जिम्मेदारी लेनी होगी’
‘वो 25 साल का है, अब 20 का नहीं रहा. इसलिए, ये निश्चित तौर वो दौर है जब उसे और ज्यादा जिम्मेदारी लेनी शुरू करनी होगी. मीडिया का प्रेशर होगा और लोग उससे और ज्यादा लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगे. हम जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उसका प्रदर्शन थोड़ा ऊपर-नीचे रहा था, जो निराशाजनक था. फाइनल में उसका प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन उसके अलावा, उसके लिए ये एक शांत टूर्नामेंट रहा. वो कभी-कभी थोड़ा अनियमित रहे.’
‘चैंलेज को हराना होगा’
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘उसका आईपीएल 2025 जबरदस्त रहा, जिसमें उसने तकरीबन 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और उसका औसत 30 के आस-पास रहा. टूर्नामेंट में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज के लिए ये अच्छा है, लेकिन ये और भी बेहतर हो सकता था. एक बार फिर, वही शब्द लगातार अच्छा प्रदर्शन दिमाग में आता है. ये एक निजी चुनौती है जिसे उसे मानसिक तौर पर पार पाना होगा.’