भुवनेश्वर कुमार की सटीक यॉर्कर से लड़खड़ाए विराट कोहली, बिगड़ा बैलेंस गिरते-गिरते बचे, वीडियो वायरल

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले आरसीबी के खिलाड़ियों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाना शुरू कर दिया है. विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विराट भुवनेश्वर कुमार की एक सटीक यॉर्कर पर लड़खड़ाते हुए नजर आए. उनका बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ गया.

jacket (1) - 2026-03-20T100107.001

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है और इसके लिए काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है. पिछले सीजन की चैंपियन टीम आरसीबी एक बार फिर से मैदान में तैयारी के लिए उतर चुकी है. टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भी बल्ले से रंग जमाना शुरू कर दिया है और वो कैंप में बाकी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं. उनकी प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नो अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का सामना कर रहे हैं. नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए कोहली को भुवी ने एक ऐसी गेंद डाली जिससे उनका पूरा बैलेंस ही बिगड़ गया.

विज्ञापन

भुवनेश्वर की सटीक यॉर्कर से बिगड़ा बैलेंस

विराट कोहली ने अपनी घातक बल्लेबाजी के दम पर दुनियाभर के गेंदबाजों की नाक में दम किया है लेकिन अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के सामने वो लड़खड़ाते हुए नजर आए. वायरल हो रही वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भुवी ने कोहली को गेंदबाजी करते हुए एक सटीक यॉर्कर गेंद फेंकी, जिससे बचते हुए कोहली का बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ गया. इस गेंद पर विराट को कुछ भी समझ नहीं आया कि शॉट कहां खेला जाए और उनका पूरा ध्यान बचने पर ही रहा. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

IPL 2026 में इतिहास रचने उतरेंगे कोहली

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज हैं. उनके नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. इस बार जब वो आईपीएल में उतरेंगे तो उनके पास टूर्नामेंट में नया कीर्तिमान स्थापित करने का मौका होगा. विराट कोहली इस सीजन आईपीएल में अपने 9 हजार रन पूरा करने के बेहद करीब हैं. वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे. अभी तक टूर्नामेंट के इतिहास में उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 8 हजार के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया है. विराट के पास शानदार मौका होगा कि वो आरसीबी को टाइटल डिफेंड करवाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ