Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 WC 2026: जियो हॉटस्टार नहीं, इस चैनल पर फ्री में देख पाएंगे IND vs WI का मैच, जानें पूरी डिटेल्स

T20 WC 2026: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल कर ली है. इसी के साथ अब हर किसी की नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर बनी हुई हैं. जो भी टीम इस मैच में जीतेगी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस मैच का लाइव प्रसारण फ्री में कब और किस चैनल पर किया जाएगा. आइए आपको भी बताते हैं

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 27, 2026 17:39

T20 WC 2026: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला क्वार्टर फाइनल की तरह होगा. हारने वाली टीम सीधे तौर पर सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी. ऐसे में इस जरूरी मैच को लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल हैं कि इस मैच का लाइव टेलीकास्ट फ्री में कहां देख पाएंगे. साथ ही किस दिन और किस मैदान पर ये मुकाबला खेला जाएगा. आइए आपको बताते हैं इस मैच से जुड़ी हर जानकारी.

कब खेला जाएगा IND vs WI का मुकाबला?

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच का अहम मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं क्योंकि सेमीफाइनल का टिकट इसी मैच से होकर मिलेगा. 

---विज्ञापन---

फ्री में कहां देख पाएंगे IND vs WI का मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच को लाइव प्रसारित करने के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास है. ऐसे में फैंस को इस मैच को टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर जाना होगा. अगर आप इस मैच को मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए जियो हॉटस्टार ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इसी के साथ ये मुकाबला फ्री में डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स के चैनल पर प्रसारित किया जाएगा. मैच को लाइव देखने के लिए वहीं एक भी रुपये खर्च नहीं करना होगा.

---विज्ञापन---

IND vs WI का T20I में हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच हुए टी20 मैचों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 19 बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है तो वहीं 10 बार वेस्टइंडीज ने बाजी मारी है. टी20 विश्व कप में आंकड़े थोड़े बदले हुए नजर आते हैं. अब तक हुए 4 मैचों में 3 बार वेस्टइंडीज ने बाजी मारी है तो वहीं एक बार टीम इंडिया जीत पाई है. 

ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में खेलेंगी ये 4 टीमें! IND vs WI के मैच पर टिकी हर किसी नजरें

First published on: Feb 27, 2026 05:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.