T20 World Cup 2026: टी20 फॉर्मेट में मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम घरेलू मैदान पर जब टी20 विश्व कप 2026 खेलने उतरेगी, तो उन पर खिताब को बचाने का भी दबाव होगा. वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया को 2 टी20 सीरीज खेलनी है. ऐसे में अब तक टीम इंडिया की तैयारी पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा है नहीं. खुद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का कहना है कि टी20 विश्व कप 2026 के लिए अभी तक टीम पूरी तरह से तैयार नहीं है. इस बयान से फैंस भी हैरान रह गए हैं.
टीम इंडिया की तैयारियों पर उठे सवाल
भारतीय टीम भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीत गई, लेकिन उसके बाद भी टीम में कई कमियां नजर आ रही है. वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को उन कमियों पर काम करना होगा. जिसके बारे में बीसीसीआई से बात करते हुए खुद हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, ‘यह एक बहुत ही पारदर्शी ड्रेसिंग रूम रहा है, यह एक बहुत ही ईमानदार ड्रेसिंग रूम रहा है और हम चाहते हैं कि यह ड्रेसिंग रूम ऐसा ही हो. मुझे लगता है कि टी20 विश्व कप तक हम अभी भी उस स्थिति में नहीं हैं जहां हम पहुंचना चाहते हैं. उम्मीद है कि खिलाड़ियों को फिट रहने का महत्व पता होगा. हमारे पास अभी भी 3 महीने हैं, ऐसे में वहां तक पहुंचे जहां हम पहुंचना चाहते हैं.’
𝐇𝐨𝐧𝐞𝐬𝐭𝐲. 𝐂𝐥𝐚𝐫𝐢𝐭𝐲. 𝐃𝐢𝐫𝐞𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧 🫡
— BCCI (@BCCI) November 10, 2025
Get inside the mind of #TeamIndia Head Coach @GautamGambhir as he shares his vision in 𝘾𝙤𝙖𝙘𝙝’𝙨 𝘾𝙤𝙧𝙣𝙚𝙧. 🙌
Stay tuned for the full exclusive interview ⏳🔜 pic.twitter.com/nmvG9x2YUW
ये भी पढ़ें: ये 5 खिलाड़ी नहीं हुए रिटेन तो खत्म हो सकता है IPL करियर! लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज का नाम भी शामिल
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड से खेलनी है सीरीज
कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम अपनी अगली सीरीज घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली है. 5 मैचों की ये टी20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया घरेलू मैदान पर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेलने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ ही टी20 सीरीज खेलेगी. जिसकी शुरुआत 21 जनवरी से होगी. वहीं आखिरी मैच इस सीरीज का 31 जनवरी को खेला जाएगा. जिसके बाद फरवरी में तो टूर्नामेंट ही खेला जाना है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ऋषभ पंत का कमबैक, जुरैल को भी मिलेगा मौका? पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11










