T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह भारतीय टीम का साथ छोड़ अचानक अपने घर वापस लौट चुका है. पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह फैमिली इमरजेंसी के चलते अपने घर गए हैं. इसी के चलते उन्होंने 24 फरवरी के प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया. उनका इस तरह से घर वापस लौटना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वो इस टीम में फिनिशर के तौर पर खेल रहे हैं.
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलेंगे रिंकू?
टीम इंडिया का सुपर 8 में अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ होना है. 26 फरवरी को ये मैच चेपॉक में खेला जाएगा. इस मैच में रिंकू सिंह के खेलने पर अब सवाल खड़े हो गए हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो अपने घर चले गए हैं. उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ये कह पाना भी मुश्किल होगा कि वो जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं. बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
🚨Rinku Singh rushed home due to his father's health emergency – he missed practice in Chennai and is with family in Noida
— Shuvam Das (@ShuVamDaA) February 24, 2026
🔴Next match: India vs Zimbabwe on Feb 26 at Chepauk a must-win for Team India.
🔴Will Rinku play? Reports say he's expected to rejoin soon, but it's… pic.twitter.com/P7SkK3MRcg
प्रैक्टिस सेशन में भी नहीं लिया हिस्सा
बीसीसीआई की तरफ से आयोजित टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में रिंकू सिंह नजर नहीं आए. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार चेन्नई में पूरी टीम ने 5 बजकर 30 मिनट के करीब प्रैक्टिस की लेकिन तब रिंकू मेडिकल इमरजेंसी के चलते अपने घर के लिए निकल चुके थे.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि रिंकू के पिता की तबीयत बीते कुछ दिनों से सही नहीं है और वो कैंसर से जूझ रहे हैं. ऐसी मुश्किल भरी परिस्थिति में वो अपने पिता के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए घर गए हैं.
ये भी पढ़िए- टीम इंडिया को नेट रन रेट ‘प्लस’ में लाने के लिए करना होगा ये काम, ऐसा बन रहा सेमीफाइनल का समीकरण










