हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया की हार से बिगड़ गए समीकरण, पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव 

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही टीम के लिए अब सुपर 8 की राह भी मुश्किल नजर आ रही है. साथ ही पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हो चुका है. आइए आपको भी बताते हैं कि ग्रुप बी में कौन सी टीम अब किस नंबर पर है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 विश्व कप में इतिहास को एक बार फिर से दोहराते हुए ऑस्ट्रेलिया को चारो खाने चित्त कर दिया है. ग्रुप बी के अहम मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 26 रनों से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए ये हार बेहद ही चौंकाने वाली रही. जिम्बाब्वे की इस जीत के बाद ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा फेरबदल होता दिख रहा है. जिम्बाब्वे के नाम अब 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हो गए हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर 8 की राह और भी ज्यादा मुश्किल होती नजर आ रही है. ऐसे में चलिए आपको भी बताते हैं इस मैच के बाद अब कैसा दिख रहा है ग्रुप बी का पॉइंट्स टेबल.

दूसरे नंबर पर पहुंचा जिम्बाब्वे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस धमाकेदार जीत के साथ ही जिम्बाब्वे की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. जिम्बाब्वे ने पहले मैच में ओमान को 8 विकेट से हराया था तो वहीं दूसरे मैच में कंगारुओं को हरा सुपर 8 में पहुंचने की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ा दिया है. इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर 8 की राह मुश्किल हो गई है और टीम को बाकी बचे दोनों मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी ही होगी. 2 मैचों में 2 अंक के साथ टीम तीसरे नंबर पर है. इसी ग्रुप में शामिल ओमान और आयरलैंड की टीम 2 मैचों में 2 हार के साथ चौथे और पांचवें नंबर पर है.

जिम्बाब्वे ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 विश्व कप के इतिहास में ये लगातार दूसरी जीत रही है. इससे पहले साल 2007 में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवरों में 169 रनों का स्कोर खड़ा किया था. टीम के लिए ब्राइन बेनेट ने बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 146 रनों पर ही ऑलआउट हो गए और टीम को 23 रनों से हार मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी का खौफ या जलन? पाकिस्तान के टीवी चैनल पर दिग्गजों की निकली भड़ास, वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola