T20 WC 2026: इंग्लैंड की टीम ने सुपर 8 में अपना कमाल का प्रदर्शन जारी रखा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ली है. टीम के लिए विल जैक्स और रेहान अहमद जीत के हीरो बनकर सामने आए हैं. न्यूजीलैंड के पास इस मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने का मौका था लेकिन टीम इसमें चूक गई. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन का स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड की टीम को इस टारगेट को हासिल करने में परेशानी तो हुई लेकिन विल जैक्स ने एक बार फिर से टीम की नैया को पार कराया. इंग्लिश टीम ने 3 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया.
विल जैक्स का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन
विल जैक्स टी20 विश्व कप में कमाल की लय में नजर आ रहे हैं फिर चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी हो. उन्होंने इस मैच में भी अपना फॉर्म जारी रखा. पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में महज 23 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद जब बारी बल्लेबाजी की आई तो उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज दिखाया. अंतिम ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 18 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 177 की स्ट्राइक रेट से 4 चौके और एक छक्का निकला. अंतिम ओवरों में रेहान अहमद ने भी उनका बखूबी साथ निभाया. उन्होंने 7 गेंदों में 19 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
कीवी टीम के लिए सेमीफाइनल नहीं हुआ पक्का
न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में अगर जीत हासिल कर लेती तो सीधे तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेती, लेकिन टीम इस मौके से चूक गई. अब टीम की नजरें पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले पर रहेंगी. कीवी टीम को दुआ करनी होगी कि पाक टीम श्रीलंका को ज्यादा बड़े अंतर से ना हराए. न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में ग्लेन फिलिप्स सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 28 गेंदों में 39 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
ये भी पढ़िए- Ranji Trophy: आकिब नबी ने फाइनल में किया बड़ा धमाका, 5 विकेट लेकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines