IND vs ZIM, T20 World Cup 2022: टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तबाही मचा दी। टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के 42वें मैच में सूर्या ने दे-दनादन चौके-छक्के कूट वर्ल्ड कप में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के बाद विश्व भर में उनके चर्चे हो रहे हैं और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी तारीफों के पुल बांधने से रुक नहीं रहे हैं।
मुझे लगता है कि वे किसी दूसरे ग्रह से हैं- वसीम अकरम
सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन पारी पर पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने कहा है कि “मुझे लगता है कि वे किसी दूसरे ग्रह से हैं। वो हर किसी से अलग हैं। जितने रन उन्होंने बनाए हैं.. और ना सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ वे जब भी बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते हैं उन्हें देखकर आनंद आ जाता हैं।
बॉलर जाए तो जाए कहां- वकार युनूस
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनूस भी सूर्या के फैन बन गए हैं। उन्होंने एक बयान में कहा है कि ‘सूर्या के खिलाफ आप खासकर टी-20 में प्लानिंग नहीं कर सकते है. . आप वनडे और टेस्ट में प्लानिंग के साथ आते हैं और आप उसमें सफल भी हो सकते हैं लेकिन टी-20 में उन्हें आउट करना गेंदबाजों के लिए मुश्किल बन जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि सूर्या की बल्लेबाजी से बचकर आखिर गेंदबाज जाए तो जाए कहां।
भारत और पाकिस्तान पहुंची सेमीफाइनल में
बता दें कि टी-2- वर्ल्ड कप में पाकिस्तान, भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही है। सेमीफाइनल का पहला मैच 9 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में खेला जाएगा, वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में होगा। फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाने वाला है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
35 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
47 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines