---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

VIDEO: 6,6,6,6,6, रिंकू सिंह बना RCB का ये खिलाड़ी, एक ओवर में लगातार ठोके 5 छक्के, गेंदबाज रह गया हैरान

VIDEO: 1 ओवर में छक्के छक्के मारना आसान काम नहीं होता। आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने 1 ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए थे। कुछ ऐसा ही कारनामा इंग्लैंड में खेली जा रही टी20 लीग वाइटैलिटी ब्लास्ट में हुआ है। जहां विल जैक ने रिंकू सिंह की तरह ही एक ओवर में लगातार 5 […]

---विज्ञापन---

VIDEO: 1 ओवर में छक्के छक्के मारना आसान काम नहीं होता। आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने 1 ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए थे। कुछ ऐसा ही कारनामा इंग्लैंड में खेली जा रही टी20 लीग वाइटैलिटी ब्लास्ट में हुआ है। जहां विल जैक ने रिंकू सिंह की तरह ही एक ओवर में लगातार 5 छक्के ठोक सभी को चौंका दिया। हालांकि 252 रन बनाने के बाद भी उनकी टीम को हार मिली।

RCB ने 3.2 करोड़ में खरीदा था

दरअसल, टी20 लीग वाइटैलिटी ब्लास्ट में 22 जून को सरे और मिडिलसेक्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें ओपनर विल जैक्स ने एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के मारने का कारनामा किया है। ये वही विल जैक्स हैं, जिन्हें आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में विराट कोहली की आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन, वो चोट के कारण खेल नहीं पाए थे।

---विज्ञापन---

छठवां छक्का लगाने चूके

आईपीएल 2023 नहीं खेल पाने वाले विल जैक्स ने टी20 ब्लास्ट में कमाल की बल्लेबाजी की और सरे की पारी के 11वें ओवर में लेग स्पिनर ल्यूक हॉलमैन के खिलाफ लगातार 5 सिक्स लगाए। जैक के पास 6 छक्के लगाने का भी मौका था, लेकिन आखिरी गेंद फुलटॉस थी, जिस पर वह छक्का लगाने से चूक गए।

---विज्ञापन---

एक ओवर में छह छक्के लगा चुके हैं विल जैक्स

विल जैक्स और लारी इवांस ने मिलकर सरे को 20 ओवर में 252 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया था। जैक्स ने 96 रन बनाए। इस दौरान 7 छक्के और 8 चौके लगाए। वहीं इवांस ने 37 गेंद पर 85 रन ठोके। उन्होंने 9 चौके और 5 सिक्स लगाए। इससे पहले 2019 में जैक्स ने दुबई में प्री सेशन टी10 मैच में लंकाशर के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी की थी, तब उन्होंने स्टीफन पैरी के एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने का कमाल किया था।

मिडिलसेक्स ने 4 गेंद रहते मैच जीता

अगर मैच की बात करें तो सरे ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। मिडिलसेक्स ने 4 गेंद रहते ही 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। मिडिलसेक्स की तरफ से ओपनर स्टीफन एसकिनाजी ने 39 गेंद में 73, मैक्स होल्डन ने 35 गेंद में 68 और रायन हिगिंस ने आखिरी के ओवरों में 200 के स्ट्राइक रेट से 24 गेंद में नाबाद 48 रन ठोके और टीम को जीत दिला दी।

First published on: Jun 23, 2023 11:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola