Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव ने बताया टीम इंडिया की सफलता के पीछे का राज, भविष्य का प्लान भी कर रहे हैं तैयार 

ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने 2 साल से पहले से ही आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी शुरू कर दी थी. जिसका नतीजा टूर्नामेंट के दौरान देखने को मिला. अब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस बारे में खुलकर बात की है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 15, 2026 23:47
Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद से ही अगले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने पूरी टीम को उसी तरह से तैयार किया था. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने आसानी के साथ टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया. बैक टू बैक टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के प्लान को लेकर बात की है. इसके अलावा उन्होंने भविष्य को लेकर भी बात की है. 

सूर्यकुमार यादव ने बताया क्या था टीम इंडिया का प्लान 

नई दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई अवॉर्ड समारोह में बातचीत करते हुए टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने तैयारियों को लेकर कहा, ‘देखिए, यह उतना मुश्किल नहीं था. मुझे लगता है कि 2024 में राहुल सर के नेतृत्व में हमने जहां से शुरुआत की थी, तब से ही हम जानते थे कि हमें खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा भरोसा और विश्वास दिखाने की जरूरत है. कभी-कभी खेल में आपके आस-पास हमेशा अच्छी चीजें होती हुई नहीं दिखतीं. बहुत सारे उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन तब आपको खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा भरोसा और विश्वास दिखाना होता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जब हमने वह नया सर्कल शुरू किया, तब से ही हम यही करना चाहते थे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 आने तक हमने कोशिश की कि हम कम से कम बदलाव करें.’ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, BCCI ने बताया कब होगा IPL 2026 का बचा हुआ शेड्यूल जारी

---विज्ञापन---

भविष्य की तैयारी पर भी बोले कप्तान सूर्या 

2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट भी होना है. इसके अलावा उसी साल टी-20 वर्ल्ड कप भी होना है. जिसको लेकर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मेरा मतलब है, यह बहुत अच्छी बात है कि एक बड़ा इवेंट हो रहा है और क्रिकेट को उसमें एंट्री मिल रही है. बेशक यह एक खास बात होगी. उस साल दो इवेंट हैं. उस समय T20 वर्ल्ड कप भी है और ओलंपिक्स भी, तो फिर क्यों नहीं? अगर आपने लगातार दो जीते हैं, तो टी-20 में लगातार 3 क्यों नहीं और निश्चित रूप से ओलंपिक गोल्ड भी जीतना चाहते हैं.’ 

ये भी पढ़ें: क्या IPL 2026 से पहले बदलेगा KKR का कप्तान? नई रिपोर्ट ने मचाई खलबली! मिल गया जवाब

First published on: Mar 15, 2026 11:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.