SMAT 2026-27: सूर्यकुमार यादव के लिए 2026 काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने 8 मार्च 2026 को T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था. इसके कुछ महीने बाद सूर्यकुमार को कप्तानी से हटा दिया गया. उन्हें टीम में भी जगह नहीं दी गई. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई. सूर्यकुमार अब टीम में वापसी के रास्ते खोज रहे हैं. एक अच्छी खबर उन्हें लेकर सामने आ रही है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वो मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन उनके नाम पर विचार कर रही है. कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते टीम का ऐलान किया जा सकता है.
क्या सूर्यकुमार यादव को मिलेगी कप्तानी?
सूर्यकुमार यादव ने अंतिम बार 2025-2026 में हुई विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी की थी. उनके पास अनुभव की बिल्कुल भी कमी नहीं है. टीम इंडिया के साथ-साथ वो आईपीएल में मुंबई की कप्तानी भी कर चुके हैं. बतौर कप्तान भारतीय टीम के लिए उनका रिकॉर्ड काफी बढ़िया रहा है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन अब उनके खास रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें मुबंई का कप्तान बना सकती है.
Sportstar की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्यकुमार को कप्तान बनाने की चर्चा चल रही है. रेस में उन्हें ही सबसे आगे माना जा रहा है. इसका एक प्रमुख कारण श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी भी है. अय्यर अभी न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं. पांच मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों में अय्यर को कप्तानी दी गई है. इसके अलावा कुछ अन्य टॉप के खिलाड़ी इंजरी से भी जूझ रहे हैं. ऐसे में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पास सूर्यकुमार के अलावा कोई अन्य विकल्प मौजूद नहीं है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली, 1 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
क्या टीम इंडिया में होगी सूर्यकुमार यादव की वापसी?
6 जून, 2026 को सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था. उनकी कप्तानी भी चली गई थी. इसके बाद काफी विवाद भी हुआ. कई लोगों का कहना था कि उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिए थी. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से वो बाहर हो गए थे. तब से सूर्यकुमार टीम से बाहर ही चल रहे हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वो धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में दोबारा एंट्री कर सकते हैं. अगर उन्हें मुंबई की कप्तानी मिलती है तो फिर ये उनके लिए सुनहरा मौका होगा. सूर्यकुमार इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. इस वजह से ही उनका भारतीय टीम में चयन नहीं हुआ था.
ये भी पढ़ें: हैप्पी बर्थडे किंग कोहली, ‘द रन मशीन’ विराट के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
संबंधित खबरें
नीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
46 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
12 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
13 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines