Sunrisers Hyderabad Beat Chennai Super Kings by 10 Run: आईपीएल 2026 के एक अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को रन से मात दे दी है. राजीव गांधी स्टेडियम में मेजबान टीम का पलड़ा भारी दिखा, वहीं सीएसके की सारी कोशिशें नाकाम रहीं, और ‘ऑरेंज आर्मी’ ने 10 रन से बाजी मार ली. इस जीत के साथ एसआरएच के इस सीजन के 6 मैचों में 6 अंक हो गए हैं और वो प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है.
एसआरएच की शानदार बल्लेबाजी
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुरात गायकवाड़ ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. मेजबान टीम के दोनों ओपनर्स में शानदार शुरुआत करते हुए सीएसके के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी. अभिषेक शर्मा ने महज 22 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 59 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 268.18 रहा. वहीं 20 गेंदों में 23 रन बनाकर मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हुए. टीम को ईशान किशन से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कप्तान बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए.
क्लासेन ने दिखाया दम
इसके बाद हेनरिच क्लासेन बेहद जिम्मेदारी से खेलते हुए 39 गेंदों में 59 रन बनाए, हालांकि इसके बाद हैदराबाद की टीम के विकेट एक के बाद एक गिरने लगे, और सभी बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगे. हालांकि 20 ओवर 9 विकेट खोकर 194 रन बना लिए. गेंदबाजी की बात करें तो सीएसके की तरफ से जेमी ओवर्टन और अंजुश कंबोज को 3-3 विकेट मिले, वहीं मुकेश चौधरी के खाते में 2 विकेट आए.
चेन्नई की फ्लॉप बैटिंग
195 रन के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को 2 दूसरे ओवर में ही तगड़ा झटका लगा जब संजू सैमसन महज 7 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी के शिकार बने. तीसरे नंबर पर आए आयुष म्हात्रे तेजी से शॉट लगाने लगे, लेकिन नीतीश ने 30 रन के निजी स्कोर पर उन्हें भी पवेलियन की राह दिखा दी. चेन्नई को तीसरा झटका कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के तौर पर लगा, वो इस बार भी फेल हुए, उन्होंने सिर्फ 19 रन बनाए, उन्हें ईशान मलिंगा ने उन्हें विकेटकीपर सलिल अरोड़ा के हाथों कैच आउट करा दिया. इसके बाद सरफराज का आक्रामक अंदाज में दिखे लेकिन वो 19 गेंदों में 25 रन ही बना सके.
10 रन से पिछड़ी चेन्नई
4 विकेट गिरने के बाद डेवाल्ड ब्रेसिस से येलो आर्मी को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन शिवांग कुमार ने उन्हें डक आउट कर दिया.मैथ्यू शॉर्ट ने काफी देर तक विकेट को बचाए रखा लेकिन वो 30 गेंदों में 34 रन बनाकर ईशान मलिंगा के शिकार बने. एसआरएच के लिए पिछले मैच के हीरो साकिब हुसैन ने फिर अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत शिवम दुबे को क्लीन बोल्ड कर दिया. चेन्नई के ताबूत में आखिरी कील 20वें ओवर की चौथी गेंद में पड़ी जब जेमी ओवरटन 16 गेंद में कैच आउट हो गए. 20 ओवर में मेहमान टीम 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई.
ईशान मलिंग बने जीत के हीरो
श्रीलंका के ईशान मलिंगा ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 7.25 की इकॉमी रेट से 3 बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा. नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट लेकर उनका भरपूर साथ दिया. मलिंगा को इस स्पैल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
संबंधित खबरें
मंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
8 mins agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
32 mins agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
2 hrs agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines