नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन कर दंग कर रहे हैं। आईपीएल सेंचुरी ठोक 20 साल के जायसवाल दिग्गज क्रिकेटरों को मुरीद बना चुके हैं। उन्होंने 13 मैचों में 166.18 की शानदार स्ट्राइक रेट से 575 रन बनाए हैं। कई प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों ने यशस्वी को भारतीय टीम में शामिल करने की अपील की है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का भी मानना है कि बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को फॉर्म में रहते हुए भारत की कैप मिलनी चाहिए।
सुनील गावस्कर ने दिए ये तर्क
गावस्कर ने तर्क दिया कि बल्लेबाज में आत्मविश्वास है। यशस्वी भारत के लिए भी ऐसा ही प्रदर्शन कर सकता है, क्योंकि वह सही मानसिकता में है। उन्होंने कहा- अगर कोई बल्लेबाज टी20 में 20-25 गेंदों में 40-50 रन बना लेता है, तो उसने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अगर वह सलामी बल्लेबाज है तो आप चाहेंगे कि वह 15 ओवर खेले। यदि वह एक समय तक शतक बना लेता है, तो आपकी टीम का टोटल आसानी से 190-200 का आंकड़ा पार कर जाएगा। इसलिए यशस्वी ने इस सीजन में जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उससे मुझे काफी खुशी हुई है। वह एक तकनीकी बल्लेबाज भी है।
वह तैयार है और उसे मौका दिया जाना चाहिए
गावस्कर ने आगे कहा- मुझे लगता है कि वह तैयार है और उसे मौका दिया जाना चाहिए। जब कोई खिलाड़ी फॉर्म में होता है और फिर उसे मौका मिलता है तो उसका आत्मविश्वास भी आसमान छूता है। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में अगर समय पर आपकी फॉर्म अच्छी नहीं होती है तो आपका शक बढ़ जाता है। इसलिए उस समय फॉर्म में रहना महत्वपूर्ण है। जायसवाल वर्तमान में सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, वह केवल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (702) और गुजरात टाइटन्स के स्टार ओपनर शुभमन गिल (576) से पीछे हैं।
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
53 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
2 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
2 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
3 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
4 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines