T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में अचानक बड़ा बदलाव हुआ है. दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की अचानक स्क्वॉड में एंट्री हुई है. उनको कप्तान मिचेल मार्श की इंजरी के बाद बतौर कवर खिलाड़ी स्क्वॉड में शामिल किया है. मिचेल मार्श इंजरी के चलते आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उनको इस हफ्ते ट्रेनिंग के दौरान ग्रोइन इंजरी हुई थी, जिसके चलते वो बाहर हुए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दिए गए बयान में बताया गया है कि मार्श अभी भी दर्द में हैं और उनको मूवमेंट करने में दिक्कत हो रही है.
JUST IN: Mitchell Marsh will miss Australia's opening match of the T20 World Cup. Marsh is experiencing ongoing pain and discomfort after sustaining a blow to the groin during training earlier this week.
Steve Smith will join the squad in Sri Lanka as cover pic.twitter.com/TCreM9inJo---विज्ञापन---— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 11, 2026
मार्श की चोट बनी ऑस्ट्रेलिया की परेशानी
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है. आयरलैंड के खिलाफ मैच में उनकी जगह ट्रेविस हेड कप्तानी करेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बताया गया है कि, “स्कैन में कंफर्म हुआ है कि उनके टेस्टीकुलर ब्लीडिंग हुई है और उन्हें वापसी करने के लिए कुछ समय के आराम की जरूरत है. मेडिकल एडवाइस के आधार पर ही उनकी क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो पाएगी.” ऑस्ट्रेलिया के लिए इस विश्व कप में खिलाड़ियों की चोट एक बड़ी परेशानी बनकर सामने आई है.
स्मिथ को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम
स्टीव स्मिथ को टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. हाल ही में हुई बिग बैश में उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की थी. इस सीजन सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 6 मैचों में 59.80 की शानदार औसत से 299 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167.97 का रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक भी आए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ आखिरी बार साल 2024 में टी20 मुकाबला खेलते हुए नजर आए थे.










