---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: टीम इंडिया के नेट्स से आई गुड न्यूज, T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की अब बैंड बजनी तय!

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया शानदार जीत के साथ आगाज कर चुकी है. टीम इंडिया का अगला लक्ष्य नामीबिया के खिलाफ मुकाबला होगा. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में टीम की असली परीक्षा होगी. इसी बीच टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है, जिससे पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है.

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: वैश्विक स्तर पर शर्मसार होने के बाद पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ मैच खेलने को हरी झंडी दिखा दी है. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलते हुए टी20 विश्व कप की शानदार शुरुआत कर चुकी है. पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होने जा रहा है. इस मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाफ नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं. नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के नेट्स से गुड न्यूज सामने आई है. 

पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेगा भारत

दिल्ली में टीम इंडिया को नामीबिया ने मैच खेलना है, जिसमें जीत लगभग पक्की ही मानी जा रही है. ऐसे में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच की तैयारी में लग चुकी है. इस मैच से पहले अच्छी बात ये है कि टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. वो बीमारी के चलते पहले मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे और इसी के वजह से उन्होंने गेंदबाजी से भी दूरी बनाई हुई थी. हालांकि, अब उन्होंने पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारतीय गेंदबाजों ने नेट्स में 2 घंटे तक पूरी ताकत से गेंदबाजी की है. 

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह का प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन खास रहता है. उन्होंने पाक टीम के खिलाफ 7 मैचों में 25.1 ओवरों की गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 9 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका औसत 19.33 का रहा है. बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 87 मैच खेले हैं, जिसमें वो 107 विकेट हासिल कर चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 18.82 का रहा है.

ये भी पढ़िए- IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ा दिग्गज खिलाड़ी, निभाएगा ये अहम जिम्मेदारी

First published on: Feb 11, 2026 01:33 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola