ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका को भारत के हाथों मिली 302 रनों की बड़ी हार के बाद अब टीम की रणनीतियों और प्रदर्शन पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस हार के बाद से श्रीलंका की टीम लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम कुछ खिलाड़ियों की चोट और कुछ खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन से जूझ रही है। अब भारत से मिली इतनी बड़ी हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम के पूरे कोचिंग स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा कि, “टीम को भारत से मिली हार काफी चौंकाने वाली थी और इससे टीम की तैयारी, रणनीतियों और प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे में अब चयनकर्ताओं से लेकर पूरे कोचिंग स्टाफ को इस पर तत्काल प्रभाव से जवाब देना चाहिए। बोर्ड ने कभी भी कोचिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं किया है।”
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: हार्दिक पांड्या का बड़े टूर्नामेंट में चोट से है पुराना नाता, साल 2018 में भी हुआ था कुछ ऐसा
खराब फॉर्म और चोट से जूझ रही टीम
मौजूदा वनडे विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन के अलावा, श्रीलंका चोट की समस्याओं से जूझ रहा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और लाहिरू कुमारा इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। जिसके बाद टीम में चमिका करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज और दुष्मंथा चमीरा को शामिल किया गया है।
भारत ने 302 रन से जीता था मैच
भारत और श्रीलंका के बीच मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते 357 रन बनाए थे। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल (92 गेंदों पर 92 रन) और विराट कोहली (94 गेंदों पर 88 रन) और श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी श्रीलंका की टीम महज 55 रनों पर ही ढेर हो गई थी। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
32 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
1 hr agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
2 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
4 hrs agoLIVE: वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा, नमन धीर ने कामिल पूरन को भेजा पवेलियन
4 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines