Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

SA vs AFG, Highlights: साउथ अफ्रीका ने जीता T20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे रोमांचक मैच, अफगानिस्तान की दिल तोड़ देने वाली हार

South Africa vs Afghanistan T20 World Cup 2026 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मैच रोमांचक रहा. कुल दो सुपर ओवर देखने को मिले. अंत में अफगानिस्तान टीम दूसरे सुपर ओवर में चेज नहीं कर पाई और साउथ अफ्रीका की 4 विकेट से जीत हुई.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 11, 2026 15:33
SA vs AFG
साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान

SA vs AFG T20 World Cup 2026 Cricket Today Highlights: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 13वां मैच खेला गया. दोनों टीमें ग्रुप D का हिस्सा हैं. साउथ अफ्रीका ने अपना पहला मैच जीत लिया, वहीं अफगानिस्तान की हार हुई थी. अफगानिस्तान पहली जीत की तलाश में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरी थी. यह मैच काफी रोमांचक था और दो सुपर ओवर देखने को मिले. सुपर ओवर में मात्र 4 रन से साउथ अफ्रीका को जीत मिली.

साउथ अफ्रीका ने जीता रोमांचक मैच

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान भी 187 रन बना पाई. मैच टाई हो गया और फिर सुपर ओवर खेला गया. साउथ अफ्रीका ने इसे भी टाई कर दिया. दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन ठोक दिए और अफगानिस्तान मात्र 19 रन बना पाई. साउथ अफ्रीका की 4 विकेट से जीत हुई.

---विज्ञापन---

मैच की हाइलाइट्स नीचे देखें:

---विज्ञापन---
15:18 (IST) 11 Feb 2026
SA vs AFG, LIVE Score: अफगानिस्तान नहीं कर पाई चेज
  • पहली गेंद: 0 (मोहम्मद नबी)
  • दूसरी गेंद: विकेट (मोहम्मद नबी)
  • तीसरी गेंद: 6 (रहमानुल्लाह गुरबाज)
  • चौथी गेंद: 6 (रहमानुल्लाह गुरबाज)
  • पांचवीं गेंद: 6 (रहमानुल्लाह गुरबाज)
  • एक वाइड गेंद
  • आखिरी गेंद में 5 रन की जरूरत
  • छठी गेंद: विकेट (रहमानुल्लाह गुरबाज)
  • साउथ अफ्रीका का सुपर ओवर में स्कोर: 19-2

    साउथ अफ्रीका ने दूसरा सुपर ओवर जीत लिया और दो महत्वपूर्ण अंक प्राप्त किए.

    15:07 (IST) 11 Feb 2026

    SA vs AFG, LIVE Score: दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका का धमाका

  • पहली गेंद: 6 (ट्रिस्टन स्टब्स)
  • दूसरी गेंद: 1 (ट्रिस्टन स्टब्स)
  • तीसरी गेंद: 2 (डेविड मिलर)
  • चौथी गेंद: 6 (डेविड मिलर)
  • पांचवीं गेंद: 6 (डेविड मिलर)
  • छठी गेंद: 2 (डेविड मिलर)
  • साउथ अफ्रीका का सुपर ओवर में स्कोर: 23-0

    अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन चाहिए.

    14:59 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: साउथ अफ्रीका ने कराया सुपर ओवर भी टाई
  • पहली गेंद: 1 (डेविड मिलर)
  • दूसरी गेंद: 6 (डेवाल्ड ब्रेविस)
  • तीसरी गेंद: विकेट (डेवाल्ड ब्रेविस)
  • चौथी गेंद: 4 (ट्रिस्टन स्टब्स)
  • पांचवीं गेंद: 0 (ट्रिस्टन स्टब्स)
  • आखिरी गेंद में 7 रन की जरूरत
  • छठी गेंद: 6 (ट्रिस्टन स्टब्स)
  • साउथ अफ्रीका का सुपर ओवर में स्कोर: 17-0

    सुपर ओवर भी टाई हो गया है. अब एक और सुपर ओवर खेला जाएगा.

    14:45 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: अफगानिस्तान का सुपर ओवर में स्कोर
  • पहली गेंद: 4 (अजमतुल्लाह उमरजई)
  • दूसरी गेंद: 6 (अजमतुल्लाह उमरजई)
  • तीसरी गेंद: 1 (अजमतुल्लाह उमरजई)
  • चौथी गेंद: 1 (रहमानुल्लाह गुरबाज)
  • पांचवीं गेंद: 4 (अजमतुल्लाह उमरजई)
  • छठी गेंद: 1 (रहमानुल्लाह गुरबाज)
  • अफगानिस्तान का सुपर ओवर में स्कोर: 17-0

    साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 18 रन की जरूरत है.

    14:40 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: अफगानिस्तान करेगी सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी

    अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करनी उतरी. अजमतुल्लाह उमरजई और रहमानुल्लाह गुरबाज बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

    14:33 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: मैच हुआ टाई, खेला जाएगा सुपर ओवर

    आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे लेकिन अफगानिस्तान टीम मात्र 12 रन बना पाई. मैच टाई हो गया. अब दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर होगा.

    अफगानिस्तान का स्कोर: 187/10 (19.4 ओवर)

    14:26 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: साउथ अफ्रीका ने झटके दो बड़े विकेट

    राशिद खान अफगानिस्तान की आखिरी उम्मीद थे. 19वें ओवर में बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में राशिद अपना विकेट गंवा बैठे. 20 रन बनाकर वो आउट हो गए. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रन दौड़ने के चक्कर में मुजीब उर रहमान भी रनआउट हो गए.

    अफगानिस्तान का स्कोर: 175/9 (19 ओवर)

    14:19 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: साउथ अफ्रीका को मिली एक और सफलता

    अजमत और राशिद खान के बीच बढ़िया साझेदारी देखने को मिल रही थी. 18वें ओवर में अजमत बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा. अफगानिस्तान को 2 ओवर में 24 रन चाहिए.

    अफगानिस्तान का स्कोर: 164/7 (18 ओवर)

    14:05 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: मोहम्मद नबी भी लौटे पवेलियन

    अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद नबी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम को जीत के लिए अब 29 गेंद में 49 रनों की दरकार है.

    अफगानिस्तान का स्कोर: 139/6 (15.1 ओवर)

    13:46 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: अफगानिस्तान को तगड़ा झटका

    केशव महाराज की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में गुरबाज अपना विकेट गंवा बैठे. 42 गेंद में 84 रन बनाकर वो पवेलियन लौट गए. इसी ओवर में दरविश रसूली तालमेल की कमी होने के कारण रनआउट हो गए.

    अफगानिस्तान का स्कोर: 121/5 (12.5 ओवर)

    13:43 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: अफगानिस्तान का शानदार कमबैक

    तीन विकेट गंवाने के बाद अफगानिस्तान का बढ़िया कमबैक हो गया है. 12 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 114 रन हो गया है. गुरबाज 78 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

    अफगानिस्तान का स्कोर: 114/3 (12 ओवर)

    13:32 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: गुरबाज का अर्धशतक पूरा

    रहमानुल्लाह गुरबाज ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. एक ओर जहां बल्लेबाज लगातार आउट हो रहे हैं, वहीं गुरबाज एक ओर से टिके हुए हैं.

    अफगानिस्तान का स्कोर: 84/3 (9 ओवर)

    13:17 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: अफगानिस्तान को तीसरा झटका

    अफगानिस्तान को लगातार तीसरा झटका लग गया है. कागिसो रबाडा ने छठे ओवर में सेदिकुल्लाह अटल को शून्य पर आउट कर दिया.

    अफगानिस्तान का स्कोर: 52/3 (5.2 ओवर)

    13:13 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: गुलबदीन नायब भी हुए आउट

    इब्राहिम जादरान के बाद एनगिडी ने गुलबदीन नायब को भी आउट कर दिया. वो शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए.

    अफगानिस्तान का स्कोर: 51/2 (5 ओवर)

    13:08 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: इब्राहिम जादरान लौटे पवेलियन

    इब्राहिम जादरान पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन लुंगी एनगिडी की यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड हो गए.

    अफगानिस्तान का स्कोर: 51/1 (4.2 ओवर)

    13:03 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: अफगानिस्तान की शानदार शुरुआत

    रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने अफगानिस्तान को शानदार शुरुआत दी है. 3 ओवर में अफगान टीम का स्कोर 33 रन है. गुरबाज 13 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.

    अफगानिस्तान का स्कोर: 13/0 (3 ओवर)

    12:54 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू

    188 रनों का लक्ष्य चेज करने के लिए अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान आए हैं. पहले ओवर में उन्होंने लुंगी एनगिडी को 13 रन ठोक दिए.

    अफगानिस्तान का स्कोर: 13/0 (1 ओवर)

    12:31 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: साउथ अफ्रीका की पारी का अंत

    साउथ अफ्रीका की पारी का समापन हो गया है. 20 ओवर में वो 6 विकेट खोकर 187 रन बना पाए. अंत में मार्को यानसेन और डेविड मिलर ने बड़े-बड़े शॉट लगा दिए.

    साउथ अफ्रीका का स्कोर: 187/6 (20 ओवर)

    12:18 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: डेवाल्ड ब्रेविस भी हुए OUT

    डेवाल्ड ब्रेविस अच्छे टच में नजर आ रहे थे लेकिन 19 गेंद पर उनकी 23 रन की पारी का समापन हो गया. अजमतुल्लाह उमरजई ने ब्रेविस को आउट किया. उन्होंने इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया.

    साउथ अफ्रीका का स्कोर: 159/5 (18 ओवर)

    11:58 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: रेयान रिकेल्टन भी लौटे पवेलियन

    क्विंटन डी कॉक के बाद राशिद खान ने रेयान रिकेल्टन को भी आउट कर दिया. उनकी 28 गेंदों में 61 रन की पारी का समापन हो गया.

    साउथ अफ्रीका का स्कोर: 127/2 (13 ओवर)

    11:53 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: राशिद खान ने झटका क्विंटन डी कॉक का विकेट

    क्विंटन डी कॉक ने राशिद खान की गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन कैच आउट हो गए. 40 गेंद में उनकी 59 रन की बेहतरीन पारी का समापन हो गया.

    साउथ अफ्रीका का स्कोर: 126/2 (12.4 ओवर)

    11:47 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: क्विंटन डी कॉक का अर्धशतक पूरा

    क्विंटन डी कॉक ने 34 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. 11वें में उन्होंने ये मुकाम हासिल किया. इसी ओवर में रेयान रिकेल्टन ने 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया.

    साउथ अफ्रीका का स्कोर: 111/1 (11 ओवर)

    11:27 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: बराबरी पर खत्म हुआ पावरप्ले

    अफगानिस्तान ने भले ही साउथ अफ्रीका के कप्तान को आउट कर दिया लेकिन पावरप्ले के समापन के बाद मैच बराबरी पर खड़ा है. साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट गंवाकर 43 रन बनाए हैं.

    साउथ अफ्रीका का स्कोर: 43/1 (6 ओवर)

    11:13 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: कप्तान मार्करम लौटे पवेलियन

    अफगानिस्तान ने अपनी गेंदबाजी से दबाव बनाया. तीसरे ओवर में मार्करम बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन फजलहक फारूकी की गेंद पर मोहम्मद नबी को कैच थमा बैठे. 5 रन पर उनकी पारी का समापन हुआ.

    साउथ अफ्रीका का स्कोर: 12/1 (2.3 ओवर)

    11:01 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका

    कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक बल्लेबाजी करने उतर गए हैं. फजलहक फारूकी पहला ओवर फेंकने वाले हैं.

    10:50 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: अफगानिस्तान टीम में एक बदलाव

    अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.

    10:41 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: कैसी है साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11?

    साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

    10:34 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: अफगानिस्तान ने किया गेंदबाजी का फैसला

    अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. साउथ अफ्रीकी टीम अब पहले बल्लेबाजी करके बड़े स्कोर बनाना चाहेगी.

    10:11 (IST) 11 Feb 2026
    अफगानिस्तान के लिए जीत जरूरी

    अफगानिस्तान को सुपर 8 की लड़ाई में बने रहने के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी हो गया है. न्यूजीलैंड से हार के बाद अब टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा जो कि एक मजबूत टीम है और जीत हासिल करने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है.

    09:58 (IST) 11 Feb 2026
    SA vs AFG, LIVE Score: अहमदाबाद में होगी साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की भिड़ंत

    अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच होने जा रहा है. दोनों टीमें सुपर 8 में जगह बनाने के लिए बड़ी दावेदार हैं और वो जीत के साथ आगे बढ़ना चाहेंगे.

    First published on: Feb 11, 2026 09:51 AM

    संबंधित खबरें

    Leave a Reply

    You must be logged in to post a comment.