हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI World Cup 2023 AUS vs SA: भारत की धरती पर ऑस्ट्रेलिया से कभी नहीं हारा साउथ अफ्रीका, आंकड़े हैं गवाह

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा साउथ अफ्रीका पर भारी रहा है, लेकिन भारत की धरती पर कंगारू टीम आज तक साउथ अफ्रीका से नहीं जीत पाई है।

विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका

ODI World Cup 2023 AUS vs SA: वनडे क्रिकेट में अक्सर ऑस्ट्रलिया और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। चाहे वो द्विपक्षीय सीरीज हो या फिर आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट। अब ये दोनों टीमें एक बार फिर से वनडे विश्व कप में आमने-सामने होने वाली है। जहां पिछला मैच जीतकर साउथ अफ्रीका के होसले बुलंद है तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना पहला मैच भारत से हारकर पहली जीत की तलाश में है। अक्सर वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी रहा है, लेकिन विश्व कप में कहानी थोड़ी बदल जाती है। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका पर पलड़ा भारी है।

भारत की धरती पर अफ्रीका का पलड़ा भारी

वैसे तो विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका पर पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। विश्व कप में ये दोनों टीमें अभी तक 6 बार आमने-सामने हुई है, जिसमे 3 में ऑस्ट्रेलिया और 2 में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है। वहीं जब बात दोनों टीमों की भारत की धरती पर भिड़त की आती है तो यहां आंकड़े साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी कर देते है। भारत की धरती पर ये दोनों टीमें अभी तक तीन बार आमने-सामने हुई है और तीनों ही बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है।

ये भी पढ़ें:-ICC WC 2023: रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, अब यूनिवर्स बॉस की प्रतिक्रिया आई सामने

विज्ञापन

विश्व कप में दोनों टीमों के आंकड़े

वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का 6 बार भिड़ंत हुई है। जिसमें से तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया और 2 में साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी है, जबकि एक मैच टाई रहा है। बात अगर ओवरऑल वनडे क्रिकेट की करें, तो यहां साउथ अफ्रीका का पलड़ा थोड़ा भारी है। वनडे क्रिकेट में ये दोनों टीमें 108 बार आमने-सामने हुई है। जिसमे से 54 मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है और ऑस्ट्रेलिया को 50 मैचों में जीत हासिल की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola