---विज्ञापन---

क्रिकेट

RCB ने कैसे लगाया WPL 2026 में जीत का चौका? कप्तान स्मृति मंधाना ने मैच के बाद खोल दिए राज़

Smriti Mandhana On 4th Consecutive Win in WPL 2026: आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में चौथी जीत को लेकर गदगद हैं, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अपनी पूरी टीम की तारीफ की. मंधाना ने भी मैच में जबरदस्त पारी खेलकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Jan 18, 2026 09:59

Smriti Mandhana On 4th Consecutive Win in WPL 2026: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की. मैच के बाद बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना इस फतह में अपनी टीम की प्लानिंग को अच्छी तरह से लागू करने के लिए टीम की तारीफ की. अब ये टीम 18 को वडोदरा ट्रैवल करेगी जहां आगे के सभी मुकाबले होने वाले हैं.

टीममेट्स की तारीफ

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मंधाना ने कहा: ‘ये देखना शानदार था कि सभी ने कैसे गेंदबाजी की, खासकर पहले 3 ओवरों में उनके 4 विकेट लेने के लिए. सायली ने डेब्यू पर आकर वो 2 अहम विकेट लिए और फिर बेल ने वही किया जो बेल सबसे अच्छा करती हैं. लेकिन फिर, मेरा मतलब है, जिस तरह से शेफाली खेल रही थी, वो बहुत अच्छी लग रही थी और फिर हमने अपनी प्लानिंग बदलीं और गेंदबाजी करने की कोशिश की, उसे सिंगल दिया. और मुझे लगता है कि सभी ने अपनी योजनाओं को बहुत अच्छी तरह से लागू किया.”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए इंडियन वुमेंस क्रिकेट टीम का ऐलान, इस मैच विनर को मिला WPL 2026 में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस का ईनाम

RCB की शानदार गेंदबाजी

लॉरेन बेल और सायली सतघरे ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया और टॉप ऑर्डर को नेस्तनाबूद कर दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 2 ओवरों में 4 विकेट खो दिए, और 8वें ओवर में 69 रन पर आधी टीम आउट हो गई. शेफाली वर्मा इकलौती बल्लेबाज थीं जिन्होंने कुछ ताकत दिखाई और अपनी 62 रनों की पारी से डीसी को 166 रन तक पहुंचाया. बेल ने 3 विकेट लिए, जबकि सायली, जो डेब्यू कर रही थीं, उन्होंने भी 3 विकेट लिए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ICC के जिस अधिकारी संजोग गुप्ता को बांग्लादेश ने नहीं दिया वीजा, कितनी है वर्ल्ड क्रिकेट में उनकी ताकत?

मंधाना की जबरदस्त बैटिंग

इसके जवाब में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने आगे बढ़कर लीड किया और 61 गेंदों में 96 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे, साथ ही स्ट्राइक रेट 157.38 था. जॉर्जिया वोल ने भी 42 गेंदों में नाबाद 54 रनों की अहम पारी खेली. बैंगलोर ने 10 गेंदें बाकी रहते लक्ष्य का पीछा किया और टूर्नामेंट में 4 मैचों में 4 जीत के साथ अजेय रही. मंधाना को शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नवाजा गया.

First published on: Jan 18, 2026 09:59 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.