हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मुझे कुछ साबित करने की जरूरत नहीं...', IPL 2026 से पहले शुभमन गिल का आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब

Shubman Gill Reply to Critics: IPL 2026 की शुरुआत से पहले शुभमन गिल के बयान ने बवाल मचा दिया है. भारत की टी20 टीम से बाहर किए जाने और IPL में खुद को साबित करने को लेकर उनसे सवाल किया गया. शुभमन ने अपने बयान से आलचकों को करारा जवाब दे दिया. उन्होंने साफ कर दिया कि उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
शुभमन गिल का आलोचकों को करारा जवाब

Shubman Gill Reply to Critics: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. IPL में अमूमन अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल होने के करीब आ जाते हैं. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. अब उनके पास IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करके भारत की टी20 टीम में दोबारा जगह बनाने का मौका है. कई लोगों को लगता है कि गिल को अभी भी टी20 क्रिकेट में खुद को साबित करने की जरूरत है. उन सभी आलोचकों को अब शुभमन गिल ने मुंहतोड़ जवाब दिया है.

‘मुझे कुछ साबित नहीं करना…’

IPL 2026 की शुरुआत से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल से पूछा गया कि टी20 टीम से बाहर होने के बाद अब उन्हें भारत की जर्सी में दोबारा नजर आने के लिए IPL में खुद को साबित करना होगा. गिल ने बताया कि वो लगातार IPL में रन बनाते नजर आ रहे हैं और उन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना है. उन्होंने कहा, ‘अगर आप पिछले 3-4 सीजन देखेंगे, तो IPL में मेरे सबसे ज्यादा रन हैं. इसी वजह से मुझे नहीं लगता है कि मुझे खुद को साबित करने की जरूरत है. इस टीम के लिए पिछले 4 सालों में हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.’

शुभमन गिल ने आगे कहा, ‘मैंने बल्लेबाज के तौर पर भी इस टीम के लिए अच्छा किया है. इसी वजह से मुझे किसी के सामने अपनी अहमियत साबित करने की जरूरत नहीं है. एक टीम के तौर पर हमें लगातार अच्छा क्रिकेट खेलना होगा. अगर हम ऐसा करते रहे, तो हम फिर से ट्रॉफी जीत जाएंगे.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले RCB के लिए बड़ी खुशखबरी, खेमे में शामिल हुआ स्टार तेज गेंदबाज, चोट ने बढ़ाई थी टेंशन

IPL ट्रॉफी को बनाया लक्ष्य

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उन्हें अपने निजी प्रदर्शन से कोई मतलब नहीं है. वो सिर्फ अपनी टीम को IPL में चैंपियन बनाना चाहते हैं. गिल ने कहा, ‘ईमानदारी से बताऊं, तो मैं व्यक्तिगत कीर्तिमानों पर ध्यान नहीं देता हूं. मैं अपने देश और गुजरात टीम को जीत दिलाने का लक्ष्य रखता हूं. मेरे लिए यह लक्ष्य नहीं बदलेगा. आप IPL खेल रहे हैं और आप जीतने के लिए ही खेलते हैं. यही मेरा लक्ष्य है. मेरा निजी लक्ष्य इस समय IPL ट्रॉफी जीतना है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से ठीक पहले बाहर हुआ RCB का स्टार तेज गेंदबाज! नहीं मिली क्रिकेट बोर्ड से अनुमति

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola